1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने मलेशिया, इंडोनेशिया से आयात होने वाले कॉपर वायर पर आयात शुल्क लगाया, वनस्पति तेल आयात पर भी लगा है अंकुश

सरकार ने मलेशिया, इंडोनेशिया से आयात होने वाले कॉपर वायर पर आयात शुल्क लगाया, वनस्पति तेल आयात पर भी लगा है अंकुश

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 09, 2020 11:38 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 11:38 am IST

केंद्र सरकार ने 4 दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से आयात होने वाले कॉपर वायर रॉड पर आयात शुल्क लगा दिया है।

Government, countervailing duty, Continuous Cast Copper Wire Rod import- India TV Hindi
Government imposes a countervailing duty on Continuous Cast Copper Wire Rod imports from Indonesia, Malaysia, Thailand, Vietnam

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 4 दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से आयात होने वाले कॉपर वायर रॉड पर आयात शुल्क लगा दिया है। बुधवार शाम को जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और वियतनाम से आयात होने वाले कॉपर वायर रॉड पर काउंटरवेलिंग शुल्क (एक तरह का आयात शुल्क) तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह अगले 5 वर्ष तक लागू रहेगा। काउंटरवेलिंग शुल्क घरेलू स्तर पर सस्ते माल की डंपिंग रोकने और निर्यातक देश द्वारा एक्सपोर्ट पर दी जा रही सब्सिडी को बराबर करने के लिए लगाया जाता है। 

2 दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से मलेशिया और इंडोनेशिया से आयात होने वाले कुछ पाम ऑयल उत्पादों के आयात को फ्री श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में डाला गया है। अब दो दिन बाद ही सरकार की तरफ से मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम और थाईलैंड से आयात होने वाले कॉपर वायर पर भी आयात शुल्क लगा दिया गया है। सरकार ने घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से हो रहे नुकसान को बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा