1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एनएमडीसी की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मर्चेंट बैंकरों से बोली आमंत्रित की

एनएमडीसी की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मर्चेंट बैंकरों से बोली आमंत्रित की

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 22, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 04:20 pm IST

सरकार ने एनएमडीसी की 10% हिस्सेदारी बेचने में मदद करने के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोली आमंत्रित की है। सरकारी खजाने में करीब 3,900 करोड़ रुपए आ सकते हैं।

एनएमडीसी की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना, सरकारी खजाने में आएंगे 3,900 करोड़ रुपए- India TV Hindi
एनएमडीसी की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना, सरकारी खजाने में आएंगे 3,900 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। सरकार ने एनएमडीसी की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने में मदद करने के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोली आमंत्रित की है। इससे सरकारी खजाने में करीब 3,900 करोड़ रुपए आ सकते हैं। सरकार भारत के सबसे बड़े लौह-अयस्क उत्पादक एनएमडीसी की हिस्सेदारी बिक्री के प्रबंधन के लिए चार मर्चेंट बैंकरों का चुनाव करेगी।

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) द्वारा जारी रचि पत्र के मुताबिक मर्चेंट बैंकरों के लिए बोली सौंपने की आखिरी तारीख 16 मई है। मौजूदा 100.20 रुपए प्रति शेयर के बाजार मूल्य के आधार पर 39.64 करोड़ शेयरों की बिक्री के जरिए सरकारी खजाने में करीब 3,900 करोड़ रुपए आएंगे सरकार की इस सार्वजनिक उपक्रम में फिलहाल 80 फीसदी हिस्सेदारी है।

सरकार एनएमडीसी के कर्मचारियों को पेशकश मूल्य के पांच प्रतिशत रियायत के आधार पर शेयरों का आवंटन करेगी। कर्मचारी दो लाख रपए तक के शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी मुख्य तौर पर लौह अयस्क खनन कारोबार से जुड़ी हुई है लेकिन वह इस्पात और अन्य मूल्यवद्रि्धत उत्पादों के उत्पादन क्षेत्र में भी अपना विस्तार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा