1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुखौटा कंपनियों पर सरकार ने तेज की कार्रवाई, 55 हजार से अधिक निदेशकों के नाम किए सार्वजनिक

मुखौटा कंपनियों पर सरकार ने तेज की कार्रवाई, 55 हजार से अधिक निदेशकों के नाम किए सार्वजनिक

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 20, 2017 09:50 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 09:50 am IST

सरकार ने मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इनसे जुड़े 55 हजार से अधिक डायरेक्टर्स के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।

मुखौटा कंपनियों पर सरकार ने तेज की कार्रवाई, 55 हजार से अधिक निदेशकों के नाम किए सार्वजनिक- India TV Hindi
मुखौटा कंपनियों पर सरकार ने तेज की कार्रवाई, 55 हजार से अधिक निदेशकों के नाम किए सार्वजनिक

नई दिल्ली। सरकार ने मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इनसे जुड़े 55 हजार से अधिक डायरेक्टर्स के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। सरकार ने यह कदम इन कंपनियों के कामकाज को रोकने और इनसे जुड़े निदेशकों के भविष्य में इस तरह की किसी अन्य गतिविधि में शामिल होने पर अंकुश लगाने के लिए उठाया है। सरकार आने वाले समय में और भी नामों का खुलासा कर सकती है। ऐसी मुखौटा कंपनियां जिन्होंने या तो अब तक अपने कारोबार की शुरुआत नहीं की है या लगातार 3 साल तक वार्षिक रिटर्न दाखिल करने में असफल रही हैं, से जुड़े 1.06 लाख डायरेक्टर्स की पहचान पहले ही की जा चुकी है। सरकार पहले ही इस तरह की 2 लाख से अधिक कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : फायदे की खबर : 1 अक्‍टूबर से सस्‍ते हो जाएंगे फोन कॉल्‍स, TRAI ने की IUC शुल्‍क में कटौती

इनके अलावा सरकार ने बैंकों से भी कहा है कि वे इन कंपनियों के खातों का उनके निदेश या अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा परिचालन करने पर रोक लगाएं। इसके अलावा इन कंपनियों की आड़ में की गई मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसे प्रफेशनल्स की भी पहचान की गई है।

यह भी पढ़ें : विश्‍व बैंक ने GST को बताया संरचनात्मक बदलाव, 8 फीसदी से अधिक ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा