1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार देगी 1.5 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस कनेक्‍शन

सरकार देगी 1.5 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस कनेक्‍शन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 07, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 04:30 pm IST

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 1.5 करोड़ परिवार की महिला सदस्यों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगी।

सरकार देगी 1.5 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस कनेक्‍शन, 96 लाख लोगों ने छोड़ी गैस सब्सिडी- India TV Hindi
सरकार देगी 1.5 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस कनेक्‍शन, 96 लाख लोगों ने छोड़ी गैस सब्सिडी

नई दिल्‍ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 1.5 करोड़ परिवार की महिला सदस्यों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। प्रधान ने कहा, हम वित्त वर्ष 2016-17 में बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों को 1.5 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे और हमारा लक्ष्य अगले तीन साल में पांच करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा, सरकार की सहायता से बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली हमारी सरकार की यह नई पहल है। प्रधान ने कहा, प्रधानमंत्री के सक्षम लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने के अनुरोध के बाद 96 लाख लोगों ने उसे छोड़ा और इस राशि का उपयोग बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में उपयोग किया जा रहा है।

ऐसे करें एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान

LPG gallery

CaptureIndiaTV Paisa

capture-2IndiaTV Paisa

capture-3IndiaTV Paisa

Capture-4IndiaTV Paisa

Capture-5IndiaTV Paisa

Capture-6IndiaTV Paisa

Capture-8IndiaTV Paisa

Capture-9IndiaTV Paisa

Capture10IndiaTV Paisa

Capture-7IndiaTV Paisa

उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती लागत के रूप में 2016-17 के बजट में 2,000 करोड़ रुपए की राशि रखी है। योजना उज्ज्वला के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को एलपीजी कनेक्शन के लिए 1,600 करोड़ रुपए का वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराया जाना है। पात्र बीपीएल परिवार की पहचान राज्य सरकार के परामर्श से किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा