1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री देगी LPG गैस कनेक्शन, एक मई को पीएम मोदी शुरू करेंगे उज्ज्वला योजना

सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री देगी LPG गैस कनेक्शन, एक मई को पीएम मोदी शुरू करेंगे उज्ज्वला योजना

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 22, 2016 03:27 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 03:40 pm IST

सरकार अगले तीन साल में गरीबी रेखा से नीचे के पांच करोड़ लोगों को रसोई LPG कनेक्शन मुहैया करवाएगी। एक मई को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की जाएगी।

सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री देगी LPG गैस कनेक्शन, एक मई को शुरू होगी उज्ज्वला योजना- India TV Hindi
सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री देगी LPG गैस कनेक्शन, एक मई को शुरू होगी उज्ज्वला योजना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अगले तीन साल में गरीबी रेखा से नीचे के पांच करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुहैया करवाएगी। इसके लिए एक मई को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की जाएगी। पीएम मोदी इस योजना की शुरूआत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले साल 1.5 करोड़ गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

प्रधान ने कहा, हम वित्त वर्ष 2016-17 में बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों को 1.5 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे और हमारा लक्ष्य अगले तीन साल में पांच करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, सरकार की सहायता से बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली हमारी सरकार की यह नई पहल है। प्रधान ने कहा, प्रधानमंत्री के सक्षम लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने के अनुरोध के बाद पिछले साल मार्च से अब तब से एक करोड़ से अधिक एलपीजी ग्राहकों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड़ी है।

ऐसे करें एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान

LPG cylinder Subsidy gallery

indiatvpaisa-lpg1IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg2IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg3IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg4IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg5IndiaTV Paisa

उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती लागत के रूप में 2016-17 के बजट में 2,000 करोड़ रुपए की राशि रखी है। योजना उज्ज्वला के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को एलपीजी कनेक्शन के लिए 1,600 करोड़ रुपए का वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराया जाना है। पात्र बीपीएल परिवार की पहचान राज्य सरकार के परामर्श से किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा