1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार के इस कदम से सस्‍ता होगा पेट्रोल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा जल्‍द जारी होगी मेथेनॉल मिलाने की नीति

सरकार के इस कदम से सस्‍ता होगा पेट्रोल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा जल्‍द जारी होगी मेथेनॉल मिलाने की नीति

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 09, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 07:05 pm IST

सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में एक नीति जारी करेगी। इससे पेट्रोल को सस्ता करने और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।

petrol pump- India TV Hindi
petrol pump

मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही पेट्रोल में 15 प्रतिशत मेथेनॉल मिलाने की नीति जारी करेगी। इससे पेट्रोल को सस्ता करने और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि संसद के आगामी सत्र में, मैं पेट्रोल में 15 प्रतिशत मेथेनॉल मिलाने की नीति की घोषणा करूंगा।  

उन्होंने कहा कि मेथेनॉल कोयला से बनाया जा सकता है और इसकी लागत 22 रुपए प्रति लीटर होती है, जबकि पेट्रोल की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर पड़ती है। चीन इसी को 17 रुपए प्रति लीटर की लागत में निर्मित कर रहा है। गडकरी ने कहा कि इससे लागत कम होगी, प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के आसपास लगी दीपक फर्टिलाइजर्स और राष्ट्रीय रसायन एंड फर्टिलाइजर्स जैसे कारखाने मेथेनॉल का उत्पादन कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा वोल्वो ने ऐसे इंजन वाली बस का निर्माण किया है जो मेथेनॉल पर चल सकती है। वह मुंबई में 25 ऐसी बसों को चलाने का प्रयास भी करेगी, जिसमें स्थानीय मेथेनॉल का उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि ऐथेनॉल का भी बड़े पैमाने पर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने अपनी मंत्रिमंडलीय सहयोगी पेट्रोलियम मंत्री को सुझाव भी दिया है कि वह 70,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेट्रोल रिफाइनरी स्थापित करने के मुकाबले ऐथेनॉल के उपयोग पर ध्यान दे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा