1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी सरकार ने दी किसानों को राहत, 2017-18 में भी 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण पर मिलेगी 2 प्रतिशत ब्‍याज सब्सिडी

मोदी सरकार ने दी किसानों को राहत, 2017-18 में भी 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण पर मिलेगी 2 प्रतिशत ब्‍याज सब्सिडी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 14, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 01:55 pm IST

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने कृषि ऋण पर 2 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और समय पर भुगतान करने वालों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता देने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है।

मोदी सरकार ने दी किसानों को राहत, 2017-18 में भी 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण पर मिलेगी 2 प्रतिशत ब्‍याज सब्सिडी- India TV Hindi
मोदी सरकार ने दी किसानों को राहत, 2017-18 में भी 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण पर मिलेगी 2 प्रतिशत ब्‍याज सब्सिडी

नई दिल्‍ली। देशभर में कृषि कर्ज माफी की उठ रही मांगों के बीच मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को थोड़ी राहत देने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में कृषि ऋण पर 2 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और समय पर भुगतान करने वालों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता देने के प्रस्‍ताव एक साल और बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।

किसानों को छोटी अवधि के लिए 3 लाख रुपए तक का कृषि ऋण 7 प्रतिशत ब्‍याज पर आगे भी मिलता रहेगा। वहीं समय पर इसका भुगतान करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत ब्‍याज ही देना होगा। सरकार ने बैंकों को यह सब्सिडी 2017-18 के लिए आगे बढ़ा दी है।

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 2017-18 के लिए इंटरेस्‍ट सबवेंशन स्‍कीम को मंजूरी दे दी है। बैठक में चालू वित्‍त वर्ष के लिए कुल 20,339 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि किसानों को 3 लाख रुपए तक का छोटी अवधि का कृषि ऋण समय पर लौटाने वाले किसानों को 4  प्रतिशत ब्‍याज पर आगे भी मिलता रहेगा।

इस योजना के तहत 3 लाख रुपए तक के छोटी अवधि के ऋण पर सरकार प्रति वर्ष 2 प्रतिशत की ब्‍याज सब्सिडी देती है। बैंक किसानों को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्‍याज पर 3 लाख रुपए तक का कर्ज देते हैं। 2017-18 के लिए सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपए का कृषि कर्ज बांटने का लक्ष्‍य रखा है, 2016-17 में सरकार ने 9 लाख रुपए का लक्ष्‍य तय किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा