1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट: साबुन, फ्लोर क्लीनर और थर्मल स्कैनर की कीमतों पर सरकार की नजर

कोरोना संकट: साबुन, फ्लोर क्लीनर और थर्मल स्कैनर की कीमतों पर सरकार की नजर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 07:19 pm IST

मास्क और हैंड सैनेटाइजर आवश्यक वस्तुओं में शामिल किए गए

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार अब साबुन, फर्श एवं हाथ की सफाई वाले क्लीनर और थर्मल स्कैनर जैसी वस्तुओं के दामों पर भी बराबर नजर रखे हुए है। पासवान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सरकार तीन और वस्तुओं - साबुन, डिटॉल और लाइजॉल जैसे फर्श एवं हाथ साफ करने के तरल क्लीनर के साथ-साथ थर्मल स्कैनर के दामों पर निगाह रखे हुए हैं, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से इनकी मांग बढ़ गयी है।

उनके मुताबिक इन वस्तुओं के मूल्यों पर देश भर में 114 स्थानों पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 22 आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की निगरानी करती है। हाल में इसमें चेहरे पर लगाए जाने वाले मास्क और हैंड सैनेटाइजर को भी शामिल कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा