1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने दिया Jet Airways के खिलाफ जांच का आदेश, SFIO ने नरेश गोयल को भेजा समन

सरकार ने दिया Jet Airways के खिलाफ जांच का आदेश, SFIO ने नरेश गोयल को भेजा समन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2019 10:11 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 10:11 am IST

एसएफआईओ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

naresh goyal- India TV Hindi
naresh goyal Image Source : NARESH GOYAL

नई दिल्‍ली। सरकार ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को अब बंद हो चुकी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के मामलों में जांच का आदेश दिया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यह आदेश बड़े स्तर पर अनियमिताएं पाए जाने और कोष की हेराफेरी की जानकारी सामने आने के बाद दिया है।

सरकार से जांच आदेश मिलने के तुरंत बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने जेट एयरवेज के संस्‍थापक नरेश गोयल को समन भेजा है। इस समन में उन्‍हें अगले हफ्ते एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

इसके अलावा सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय में कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल की याचिका का विरोध करेगी। गोयल पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है, जिसे हटाने के लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। एसएफआईओ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत कार्य करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा