1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jet Airways के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू, कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया

Jet Airways के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू, कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Jun 23, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 06:16 pm IST

कर्ज के बोझ से दबी निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से बंद है।

Insolvency proceedings initiated against Jet Airways- India TV Hindi
Insolvency proceedings initiated against Jet Airways

नयी दिल्ली। कर्ज के बोझ से दबी निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से बंद है। ऋणदाताओं ने इससे पहले इसी महीने एयरलाइन के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने के लिए मतदान किया था। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई, पीठ ने 20 जून को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 26 ऋणदाताओं की ओर से दायरा दिवाला याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: एक आम की कीमत तुम क्या जानो! 'नूरजहां' मुटियाई का 1 आम खरीदने के लिए होने चाहिए इतने हजार रुपए

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में जेट एयरवेज ने कहा कि एनसीएलटी की मुंबई पीठ के 20 जून के आदेश के अनुसार जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता 2016 के तहत कॉरपोरेट दिवाला निपटान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: iPhone vs Android: मोदी नहीं भारत का ये कद्दावर नेता ट्रंप को देता है टक्कर, रखता है ये वाला स्मार्टफोन

इसमें आगे कहा गया है कि सीआईआरपी शुरू होने के बाद कंपनी के निदेशक मंडल के सभी अधिकार निलंबित हो गए हैं और अब अंतरिम निपटान पेशेवर द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाएगा। जेट एयरवेज पर बैंकों का 8,000 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा एयरलाइन पर वेंडरों, पट्टे पर विमान देने वालों और कर्मचारियों का भी हजारों करोड़ रुपये का बकाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा