Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उड़ान के दौरान अचानक खेत में गिरा विमान का पेट्रोल टैंक, किसान रह गए भौचक्के

उड़ान के दौरान अचानक खेत में गिरा विमान का पेट्रोल टैंक, किसान रह गए भौचक्के

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 02, 2019 12:37 pm IST, Updated : Jul 02, 2019 12:37 pm IST

बता दें कि कि पिछले कुछ समय में अलग-अलग हिस्सों से वायुसेना के विमानों के ईंधन टैंक अलग होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले सप्ताह पंजाब के अंबाला कैंट में एक जगुआर लड़ाकू विमान का ईंधन टैंक गिरने के बाद फट गया

उड़ान के दौरान अचानक खेत में गिरा विमान का पेट्रोल टैंक, किसान रह गए भौचक्के- India TV Hindi
उड़ान के दौरान अचानक खेत में गिरा विमान का पेट्रोल टैंक, किसान रह गए भौचक्के

कोयंबटूर: उड़ान के दौरान एक तेजस विमान का ईंधन टैंक मंगलवार तड़के तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिर गया। चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया। उन्होंने कहा, ‘‘सभी सुरक्षित हैं।’’

Related Stories

पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में जब 1200 लीटर का पेट्रोल टैंक आसमान से अचानक गिरा तो वहां काम कर रहे किसान भौचक्के रह गए। टैंक के गिरने से वहां तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया और मामूली आग लग गई।

उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान निकटवर्ती सुलुर वायुसेना स्टेशन में सुरक्षित उतर गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि कि पिछले कुछ समय में अलग-अलग हिस्सों से वायुसेना के विमानों के ईंधन टैंक अलग होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले सप्ताह पंजाब के अंबाला कैंट में एक जगुआर लड़ाकू विमान का ईंधन टैंक गिरने के बाद फट गया जिससे इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं, करीब एक महीना पहले गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट को मिग 29K के ईंधन टैंक के अलग होने के बाद 3 घंटे बंद रखना पड़ता था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement