1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार का प्रत्येक जिले में आयुष अस्पताल, योग केंद्र खोलने का इरादा

सरकार का प्रत्येक जिले में आयुष अस्पताल, योग केंद्र खोलने का इरादा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 20, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 04:05 pm IST

सरकार प्रत्येक जिले में आयुष अस्पताल और योग स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना बना रही है। इस बारे में उसने विभिन्न राज्य सरकारों से प्रस्ताव मांगे हैं।

सरकार हर जिले में खोलेगी आयुष अस्पताल और योग केंद्र, विभिन्न राज्य सरकारों से मांगे प्रस्ताव- India TV Hindi
सरकार हर जिले में खोलेगी आयुष अस्पताल और योग केंद्र, विभिन्न राज्य सरकारों से मांगे प्रस्ताव

नई दिल्ली। सरकार प्रत्येक जिले में आयुष अस्पताल और योग स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना बना रही है। इस बारे में उसने विभिन्न राज्य सरकारों से प्रस्ताव मांगे हैं। आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि इसके अलावा सरकार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर एक आयुष चिकित्सक तैनात करने की भी संभावना तलाश रही है।

नाइक ने यहां हमदर्द लैबोरेट्रीज के एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से कहा, हम विभिन्न राज्य सरकारों से प्रस्ताव मांगे हैं। कुछ राज्यों ने इसमें रूचि दिखाते हुए जवाब भी दिया है। इसके अलावा हम प्रत्येक जिले में योग वैलनेस केंद्र खोलने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रालय को इस बारे में 14 राज्यों से प्रस्ताव मिला है। नाइक ने बताया कि सरकार अगले दो-तीन माह में दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन करेगी। यह अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स) जैसा होगा।

श्रीपद नाइक ने कहा कि दो प्रस्तावित आयुष केंद्रों को अखिल भारतीय यूनानी संस्थान और अखिल भारतीय होम्योपैथी संस्थानों के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। सरकार ने यूनानी केंद्र के लिए गाजियाबाद और होम्योपैथी केंद्र के लिए नरेला में जमीन दी है। वहीं पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स में सेंटर फॉर इंटीग्रेटी मेडिसिन एंड रिसर्च की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां एलोपैथी के साथ-साथ अब योग और आयुर्वेद से मरीजों का इलाज होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा