1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इन दो कंपनियों के बाद HDFC बैंक ने भी बनाया ये रिकॉर्ड, मार्केट कैप हुआ 5 लाख करोड़ रुपए के पार

इन दो कंपनियों के बाद HDFC बैंक ने भी बनाया ये रिकॉर्ड, मार्केट कैप हुआ 5 लाख करोड़ रुपए के पार

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 18, 2018 09:19 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 09:19 pm IST

प्राइवेट क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) गुरुवार को पांच लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।

hdfc bank- India TV Hindi
hdfc bank

नई दिल्‍ली। प्राइवेट क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) गुरुवार को पांच लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला एचडीएफसी बैंक देश की तीसरी कपंनी बन गया है।

 आज कारोबार बंद होने के समय एचडीएफसी बैंक लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 5,00,360.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पांच लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंचने वाला एचडीएफसी बैंक, पहली बैंकिंग कंपनी है। 

बंबई शेयर बाजार में आज बैंक का शेयर 2.15 प्रतिशत चढ़कर 1,931.80 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 3.31 प्रतिशत के उछाल से 52 सप्ताह के उच्चस्तर 1,953.75 रुपए तक गया। एचडीएफसी बैंक शुक्रवार को तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्‍तीय परिणामों की घोषणा करने वाला है लेकिन उससे पहले ही इसके निवेशकों को यह अच्‍छी खबर मिली है।

ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसे का कहना है कि रिटेल-ओरिएंटेड बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर वित्‍तीय परिणाम जारी करेंगे। दूसरी ओर बहुत अधिक एनपीए प्रावधान के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एक्सिस बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के तीसरे तिमाही के नतीजे निराश करने वाले हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा