1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC बैंक शेयर बिक्री के जरिये जुटाएगा 24,000 करोड़ रुपए, बोर्ड ने दी फंडरेजिंग प्‍लान को मंजूरी

HDFC बैंक शेयर बिक्री के जरिये जुटाएगा 24,000 करोड़ रुपए, बोर्ड ने दी फंडरेजिंग प्‍लान को मंजूरी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 20, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 02:29 pm IST

संपत्ति के मामले में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि वह निवेशकों को शेयर बेचकर 24,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाएगा।

HDFC Bank- India TV Hindi
HDFC Bank

नई दिल्‍ली। संपत्ति के मामले में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि वह निवेशकों को शेयर बेचकर 24,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाएगा। इसमें पैरेंट कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड को जारी किए जाने वाले प्रफ्रेंशियल इश्‍यू भी शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक, 76 अरब डॉलर के मार्केट वैल्‍यूएशन के साथ इस सेक्‍टर की सबसे मूल्‍यवान कंपनी है, ने एक बयान में कहा है कि उसके बोर्ड ने फंडरेजिंग प्‍लान को अपनी मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों से 19 जनवरी को इस प्‍लान के पक्ष में वोट करने की अपील बैंक ने की है।

प्रस्‍तावित फंडरेजिंग के हिस्‍से के रूप में एचडीएफसी बैंक 8,500 करोड़ रुपए मूल्‍य के शेयर होम लोन प्रदाता एचडीएफसी लिमिटेड प्रफ्रेंशियल आधार पर जारी करेगी, जबकि शेष राशि अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्‍ट और भारत में संस्‍थागत निवेशकों को शेयर बिक्री के जरिये जुटाई जाएगी।  

एचडीएफसी बैंक के बैड-लोन रेशियो भारत के शीर्ष बैंकों की तुलना में सबसे कम है। यह बैंक न्‍यूयॉर्क में भी लिस्‍टेड हैं और इसने आखिरी बार 2015 में 9,766 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी जुटाई थी। इस साल सितंबर अंत तक एचडीएफसी बैंक का पूंजी पर्याप्‍तता अनुपात 15.1 प्रतिशत था, जो नियामकीय आवश्‍यकता 10.25 प्रतिशत से बहुत अधिक है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा