क्या खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है?
क्या खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है?
How to control blood pressure: क्या आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।
Published : May 01, 2026 08:09 pm IST, Updated : May 01, 2026 08:09 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर हाई बीपी को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीज कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कच्चा लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। नींबू और संतरे में मौजूद तमाम पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार साबित हो सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर आपकी हार्ट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीज केला खा सकते हैं। सेब और कीवी भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, तरबूज में मौजूद तमाम पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा कद्दू के बीज और अलसी के बीज भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।