1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीवार पर चलती छिपकलियों ने किया नाक में दम, अपनाएं कुछ हैक्स, भाग जाएंगी सारी छिपकलियां

दीवार पर चलती छिपकलियों ने किया नाक में दम, अपनाएं कुछ हैक्स, भाग जाएंगी सारी छिपकलियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 01, 2026 06:02 pm IST,  Updated : May 01, 2026 06:02 pm IST

How to get rid of lizards: क्या आप भी छिपकलियों से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आज हम आपको छिपकलियों को भगाने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे।

छिपकली से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
छिपकली से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपके घर पर भी कई छिपकलियों ने अपना डेरा जमा लिया है? अगर आप घर की दीवारों पर दिखाई देने वाली छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ हैक्स को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। छिपकलियों का सीजन आ चुका है और अगर आपको छिपकलियों से डर लगता है, तो आपके लिए दीवार पर चल रही छिपकलियां घबराहट और असहजता का कारण बन सकती हैं। आइए छिपकलियों को भगाने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

प्याज का कर सकते हैं इस्तेमाल- सबसे पहले एक छोटे प्याज को छील लीजिए। इसके बाद एक सूई में धागा डालिए और फिर इस सूई को प्याज में धंसाकर प्याज के आरपार कर दीजिए। प्याज को दीवार पर टांग दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज छिपकलियों को भगाने में कारगर साबित हो सकता है। छिपकलियों को भगाने के लिए ये एक बेहद आसान तरीका साबित हो सकता है।

कारगर साबित हो सकती है रूई- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूई, सेफ्टीपिन, डिटॉल लिक्विड और कपूर की मदद से छिपकलियों को भगाने में मदद मिल सकती है। एक प्लेट में रेड वाले डिटॉल का लिक्विड निकाल लीजिए। इसके बाद इस लिक्विड में कपूर के टुकड़े को मिक्स कर लीजिए। रुई को इस मिक्सचर में डुबो लीजिए और फिर कील या फिर सेफ्टीपिन की मदद से कॉटन बॉल्स को दीवारों पर या फिर पर्दों के किनारों पर लटका दीजिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप चाहें, तो घर पर छिपकलियों को भगाने वाले स्प्रे को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले एक प्याज और 4 लहसुन की कलियों को पीस लीजिए। इस मिश्रण को छानकर इसके रस को निकाल लीजिए। एक स्प्रे बॉटल में ये रस, डिटॉल लिक्विड, कुटी हुई 2-4 लौंग और कुटी हुई काली मिर्च को निकालकर मिक्स कर लीजिए। जहां पर छिपकलियों सबसे ज्यादा आती हैं, उस एरिया पर इस स्प्रे को छिड़क दीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल