अभिषेक शर्मा बनाम बाबर आजम, 190 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम बाबर आजम, 190 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 फॉर्मेट में पिछले एक साल में जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें आईपीएल 2026 में भी वह बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं। ऐसे में उनकी तुलना कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ लगातार देखने को मिलती रहती है।
Published : May 01, 2026 10:14 pm IST, Updated : May 01, 2026 10:14 pm IST
1/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में बल्लेबाजों का जिस तरह से खेलने का अंदाज बदला है उससे गेंदबाज काफी दबाव में दिखाई देते हैं। टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी उन्हीं बल्लेबाजों में शुमार है जो पहली गेंद से ही गेंद को स्टैंड में पहुंचाने की तरफ देखते हैं और इसी कारण वह कुछ ही ओवर्स में मैच का पूरा पासा ही पलटने की क्षमता रखते हैं। अभिषेक ने अपने टी20 करियर में अभी तक कई उपलब्धि हासिल की हैं जिसके चलते उनकी तुलना लगातार दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती रहती है। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और बाबर आजम की टी20 में दोनों के रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 190 मुकाबले खेले हैं तो वहीं पाकिस्तानी टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम 358 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और बाबर आजम का 190-190 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 190 टी20 मैचों की 186 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.52 के औसत से 5666 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 190 टी20 मैचों की 181 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.42 के औसत से 6769 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। अभिषेक के बल्ले से अभी तक 190 टी20 मैचों में 9 शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं बाबर आजम का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 190 टी20 मैचों में 5 शतकीय और 57 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा के सामने गेंदबाजी करने में वर्ल्ड क्रिकेट के कई खतरनाक गेंदबाज भी पानी भरते हुए नजर आए हैं। अभिषेक ने अब तक 190 टी20 मैचों में खेलते हुए 355 छक्के और 533 चौके लगाए हैं। बाबर आजम के बल्ले से 190 टी20 मैचों में 128 छक्के और 694 चौके लगाए थे।
5/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा का 190 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 148 रनों की है। बाबर आजम का 190 टी20 मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 122 रनों की थी।
6/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में स्ट्राइक रेट को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है और अभिषेक शर्मा इस मामले में पूरी तरह से खरे उतरते हैं। अभिषेक शर्मा का 190 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 175.41 का है। बाबर आजम का 190 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 128.32 का था।