कोलकाताः पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर 15 बूथों पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इन बूथों पर होगा पुनर्मतदान
46-उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
142-घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नं. 2
214-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
215-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
216-एकतारा मालय धोड़ा F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
230-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
231-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
232-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 3
डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में इन बूथों पर फिर से मतदान
117-बागदा जूनियर हाई स्कूल
179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
194-हैंडेयपुर F.P. स्कूल
243-रायनगर F.P. स्कूल (कमरा नं. 2)
उम्मीदवारों को लिखित सूचना दी जाएगी
चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान क्षेत्र में डुगडुगी बजाकर व्यापक प्रचार किया जाए और संबंधित उम्मीदवारों को लिखित रूप से पुनर्मतदान की तारीख के बारे में सूचित किया जाए। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/पर्यवेक्षक को तत्काल सूचित करें और उन्हें कार्य करने का निर्देश दिया जाए।
इन पोलिंग स्टेशनों पर विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आयोग को इन जगहों पर कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। पहले चरण के चुनाव में दोबारा वोटिंग की कोई सिफारिश नहीं की गई थी। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था। बता दें कि बंगाल में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। मतगणना 4 मई को की जाएगी।