1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UPI के माध्‍यम से फंड ट्रांसफर पड़ेगा महंगा, 10 जुलाई से एचडीएफसी बैंक लगाएगा शुल्‍क

UPI के माध्‍यम से फंड ट्रांसफर पड़ेगा महंगा, 10 जुलाई से एचडीएफसी बैंक लगाएगा शुल्‍क

 Published : Jun 06, 2017 07:31 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 07:31 pm IST

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने 10 जुलाई से यूपीआई के माध्‍यम से भुगतान करने पर शुल्‍क लगाने का फैसला किया है।

UPI के माध्‍यम से फंड ट्रांसफर पड़ेगा महंगा, 10 जुलाई से एचडीएफसी बैंक लगाएगा शुल्‍क- India TV Hindi
UPI के माध्‍यम से फंड ट्रांसफर पड़ेगा महंगा, 10 जुलाई से एचडीएफसी बैंक लगाएगा शुल्‍क

नई दिल्‍ली। कैशलैस इकोनोमी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल शुरू की गई यूपीआई सेवा का उपयोग करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब यूपीआई की मदद से फंड ट्रांसफर के लिए आपको शुल्‍क देना होगा। देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने 10 जुलाई से यूपीआई के माध्‍यम से भुगतान करने पर शुल्‍क लगाने का फैसला किया है।

इसके तहत 1 रुपए से 25,000 रुपए तक के भुगतान के लिए ग्राहक को 3 रुपए (टैक्स अतिरिक्त) का शुल्क देना होगा। वहीं 25,001 से 100,000 लाख रुपए तक के भुगतान के लिए 5 रुपए (टैक्‍स अतिरिक्त) के शुल्क का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा