1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आने वाले दशकों में स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: कैडिला हेल्थकेयर

आने वाले दशकों में स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: कैडिला हेल्थकेयर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 09:43 pm IST

जाइडस ग्रुप की सूचीबद्ध इकाई कैडिला हेल्थकेयर की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नया दशक प्रौद्योगिकी और वैश्विक कनेक्टिविटी से प्रेरित होगा और कंपनी को यह देखने की जरूरत है कि कैसे दोनों को अपना सकती है।

आने वाले दशकों में स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: कैडिला हेल्थकेयर- India TV Hindi
आने वाले दशकों में स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: कैडिला हेल्थकेयर Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: कैडिला हेल्थकेयर ने शनिवार को कहा कि आने वाले दशकों में स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि कोविड-19 जैसी अप्रत्याशित स्थितियों से निपटा जा सके या उन जरूरतों को पूरा किया जा सके जो पूरी नहीं हुई है और जाइडस इनोवेशन के जरिये ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने की तैयारी कर रही है।

जाइडस ग्रुप की सूचीबद्ध इकाई कैडिला हेल्थकेयर की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नया दशक प्रौद्योगिकी और वैश्विक कनेक्टिविटी से प्रेरित होगा और कंपनी को यह देखने की जरूरत है कि कैसे दोनों को अपना सकती है।

कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने शेयरधारकों को दिए अपने एक संदेश में कहा, "कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पहली चुनौती नहीं है जिसने हमारे आसपास की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया है और यह निश्चित रूप से आखिरी नहीं होगी। लेकिन जो चीज अंतर पैदा करेगी, वह है कि हम उन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा