1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हीरो मोटोकॉर्प ने दी अच्छी खबर, 24 मई से फिर से शुरू करेगी उत्पादन

हीरो मोटोकॉर्प ने दी अच्छी खबर, 24 मई से फिर से शुरू करेगी उत्पादन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 22, 2021 04:18 pm IST,  Updated : May 22, 2021 04:18 pm IST

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को कहा कि वह सोमवार से भारत में अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन फिर से शुरू करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने दी...- India TV Hindi
हीरो मोटोकॉर्प ने दी अच्छी खबर, 24 मई से फिर से शुरू करेगी उत्पादन  Image Source : HERO

नयी दिल्ली। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को कहा कि वह सोमवार से भारत में अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन फिर से शुरू करेगी। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इन कारखानों में विनिर्माण कार्य अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में, कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम और धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने तीन संयंत्रों में काम आंशिक फिर से शुरू किया था। इसने 22 अप्रैल से 2 मई के बीच अलग अलग चार दिन भारत में अपने सभी छहो संयंत्रों में अस्थायी रूप से परिचालन बंद रखा था । बाद में इस बंद की अवधि को 16 मई तक बढ़ा दिया गया था। 

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

कंपनी ने एक बयान में कहा, हीरो मोटोकॉर्प ‘भारत में अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में सोमवार, 24 मई से उत्पादन धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की ओर अग्रसर है।’’ भारत में हीरो मोटोकॉर्प के अन्य तीन संयंत्र - राजस्थान के नीमराना, गुजरात के हलोल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हैं। वहां भी 24 मई से एक शिफ्ट में परिचालन शुरू होगा। 

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

हरियाणा के गुरुग्राम और धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 मई से इसके तीन संयंत्रों में एकल पाली में काम शुरू हो चुका है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि नीमराना में ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) भी 24 मई से चालू हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा