1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कानपुर को मिलेगा गंगा लिंक परियोजना का तोहफा, जानिए यूपी के सबसे बड़े शहर को होगा क्या फायदा?

कानपुर को मिलेगा गंगा लिंक परियोजना का तोहफा, जानिए यूपी के सबसे बड़े शहर को होगा क्या फायदा?

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 30, 2021 09:45 am IST,  Updated : Sep 30, 2021 09:45 am IST

उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमित कुमार घोष से मुलाकात कर उन्हें योजना सौंपी।’’

कानपुर को मिलेगा गंगा...- India TV Hindi
कानपुर को मिलेगा गंगा लिंक परियोजना का तोहफा, जानिए यूपी के सबसे बड़े शहर को होगा क्या फायदा Image Source : @UPEIDAOFFICIAL

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘एलिवेटेड गंगा लिंक एक्सप्रेसवे’ के लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा। कानपुर के संभागीय आयुक्त राज शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर प्रस्तावित सड़क गलियारा 30 किलोमीटर लंबा होगा। यह शहर से गुजरेगा और आंतरिक क्षेत्रों को गंगा बैराज से जोड़ेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमित कुमार घोष से मुलाकात कर उन्हें योजना सौंपी।’’ बैठक में घोष से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने का आग्रह किया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जतायी। अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना कानपुर के लिये वरदान साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि परियोजना की संकल्पना 2018 में गयी और राज्य स्तर पर मंजूरी मिली। लेकिन इस पर काम तेजी से आगे नहीं बढ़ पाया। इसे पटरी पर लाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा