1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाएगा फ्रांस, 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाएगा फ्रांस, 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 25, 2016 09:49 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 09:49 pm IST

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाने की घोषणा की है। भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की बात कही।

भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाएगा फ्रांस, 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत- India TV Hindi
भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाएगा फ्रांस, 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

नई दिल्‍ली। भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाने की घोषणा की है। वहीं भारत ने भी फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में सोमवार को साझा प्रेस कान्‍फ्रेंस ये बात कही। दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा, सैन्य सहयोग से लेकर आतंकवाद से निपटने और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर समझौते हुए। उसके बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कान्‍फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कान्‍फ्रेंस की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें

फ्रांस की कंपनियां अगले पांच साल में करेंगी भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश

  1. फ्रांस भारत में छह परमाणु रिएक्टर लगाएगा, जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में हो सकेगा।
  2. भारत फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान राफेल खरीदेगा। इस बारे में सिर्फ वित्तीय मुद्दों पर बात बाकी है।
  3. फ्रांस भारत में स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगा। वह भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान देगा।
  4. ओलांद ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में फ्रांस की दिलचस्पी है। पहले से चल रहे सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
  5. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां भारत में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे यहां निवेश करेंगी और तकनीक लाएंगी।
  6. भारत को सुरक्षा मामलों में फ्रांस मदद करेगा। फ्रांसीसी और भरतीय सेना के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
  7. फ्रांस भारत के साथ खुफि‍या जानकारियों की अदला बदली करेगा। आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए विदेश जाने से रोकने में फ्रांस भारत की मदद करेगा।
  8. भारतीय कंपनियों को फ्रांस में व्यापार करने में हर मुमिकन मदद की जाएगी।
  9. मोदी ने भारत-फ्रांस सैन्य सहयोग पर जोर दिया और भारत आने के लिए ओलांद का शुक्रिया अदा किया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा