1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होंडा भारत में रिकॉल करेगी 1,90,578 वाहन, एयरबैग में है खराबी

होंडा भारत में रिकॉल करेगी 1,90,578 वाहन, एयरबैग में है खराबी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 14, 2016 05:22 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 07:44 pm IST

होंडा कार इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज कहा कि वह 190578 वाहनों को रिकॉल करेगी। इन वाहनों के फ्रंट एयरबैग इनफ्लेटर में गड़बड़ी हैं, जिन्हें बदला जाएगा।

होंडा भारत में रिकॉल करेगी 1,90,578 वाहन, एयरबैग में है खराबी- India TV Hindi
होंडा भारत में रिकॉल करेगी 1,90,578 वाहन, एयरबैग में है खराबी

नई दिल्‍ली। होंडा कार इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज कहा कि वह 190578 वाहनों को रिकॉल करेगी। इन वाहनों के फ्रंट एयरबैग इनफ्लेटर में गड़बड़ी हैं, जिन्हें बदला जाएगा। यह एयरबैग टकाटा कंपनी ने बनाए हैं। इससे पहले भी टकाटा एयरबैग में गड़बड़ी के चलते कई कंपनियां रिकॉल कर चुकी हैं।

होंडा कार ने कहा कि इस रिकॉल में पुराने संस्‍करण के एकोर्ड, सीआर-वी, सिविक, सिटी और जैज वाहन भी शामिल हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह रिकॉल होंडा की एहतियाती वैश्विक रिकॉल अभियान का हिस्‍सा है और हमें टकाटा फ्रंट एयरबैग इनफ्लेटर्स में गड़बड़ी की आशंका है।

Capture

कंपनी ने कहा कि टकाटा एयरबैग को पूरे देशभर में होंडा कार डीलरशिप के यहां चरणबद्ध ढंग से मुफ्त में बदला जाएगा। सीआर-वी और सिवि‍क के लिए यह अभियान तुरंत प्रभाव से शुरू होगा, जबकि अन्‍य प्रभावित मॉडल्‍स में इनफ्लेटर्स को सितंबर 2016 से बदलना शुरू किया जाएगा। कंपनी इसके लिए ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगी।

कंपनी ने बताया कि यह बदलाव उसकी विभिन्न मॉडलों की कारों में किया जाएगा] जिसमें 2008 से 2011 के बीच बनी उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली सिटी मॉडल की 1,37,270 कारें शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा