1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होंडा की नई अमेज की हुई शानदार बिक्री, पांच महीनों में बिकी 50,000 इकाइयां

होंडा की नई अमेज की हुई शानदार बिक्री, पांच महीनों में बिकी 50,000 इकाइयां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 03:58 pm IST

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की नई अमेज की कुल 50,000 से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं।

Honda's new Amaze records 50000 unit sales in 5 months- India TV Hindi
Honda's new Amaze records 50000 unit sales in 5 months

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की नई अमेज की कुल 50,000 से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि भारतीय बाजार में पेश होने के पांच महीनों के भीतर ही अमेज ने इस आंकड़े को छू लिया है।

यह उसके द्वारा पेश की गई किसी भी गाड़ी की रिकॉर्ड बिक्री है। कंपनी ने इसी साल मई में अमेज का नया मॉडल पेश किया था। कंपनी ने कहा कि उसकी अप्रैल-सितंबर अवधि की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नई अमेज की रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा