1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPL-2017: करोड़ों रुपए के इस खेल में चीयरलीडर्स करती हैं ऐसे कमाई

IPL-2017: करोड़ों रुपए के इस खेल में चीयरलीडर्स करती हैं ऐसे कमाई

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 08, 2017 04:53 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 05:08 pm IST

IPL के खिलाड़ी नीलामी में करोड़ों कमाते हैं। वहीं, टीमें मैच जीतकर कमाती हैं लेकिन चियरलीडर्स को 1 मैच के कितने रुपए मिलते हैं, यह जानकर आपको हैरानी होगी।

IPL-2017: करोड़ों रुपए के इस खेल में चीयरलीडर्स करती हैं ऐसे कमाई- India TV Hindi
IPL-2017: करोड़ों रुपए के इस खेल में चीयरलीडर्स करती हैं ऐसे कमाई

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2017) का दसवां संस्‍करण शुरू हो चुका है और अब आठ टीमें अगले 47 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेंगी और इस खेल से जुड़ी कंपनियां करेंगी करोड़ों रुपए की कमाई। पर क्या आप जानते है  कि IPL अट्रैक्शन में चीयरलीडर्स का योगदान बहुत ज्यादा है। मैच के दौरान हर चौके, छक्के और विकेट पर ये चीयरलीडर्स डांस करके दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। इसके बदले चियरलीडर्स को फ्रेंचाइजी टीम की ओर से तय सैलरी भी मिलती है। आइए जानते है कि चीयरलीडर्स एक मैच से कितनी कमाई करती है। 

कौन से देशों से आती है चीयरलीडर्स 

  • IPL के दौरान भारत आकर परफॉर्म करने वाली चीयरलीडर्स अमे‍रिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, फ्रांस, ब्राजील, यूक्रेन और साउथ अफ्रीका जैसे देशों से आती हैं।

कोरियोग्राफी और कई बड़ी डिग्री होती है इनके पास

  • इनमें से ज्यादातर कोरियोग्राफी ग्रुप से जुड़ी होती हैं। हालांकि, इनमें से कइयों के पास अच्छी डिग्री भी होती है। कुछ चीयरलीडर्स के पास फिजिशियन इन ट्रेनिंग, गैजुएट मेडिकल एजुकेशन और एंथ्रोपोलॉजी तक की डिग्री होती है।

IPL से चीयरलीडर्स को कैसे होती है कमाई 

  • खेल की वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक चीयरलीडर की सैलरी प्रति मैच 15 हजार से 27 हजार रुपए तक हो सकती है। इसमें बोनस और एक्स्‍ट्रा एपियरेंस भी शामिल है।
  • बोनस तब दिया जाता है, तब टीम मैच जीत जाती है। वहीं, एक्स्‍ट्रा एपियरेंस मैच जीतने के बाद पार्टीज में या किसी अन्य प्रोग्राम के दौरान होता है। यानी प्रति मैच एक चियरलीडर 27 हजार रुपए तक इनकम कर सकती है।
  • इसके अलावा चियरलीडर्स दूसरे तरीकों से भी कमाई करती हैं, जिसमें आईपीएल के दौरान उन्हें फोटोशूट के लिए इनवाइट किया जाता है।आपको बता दें कि इस खबर में इस्तेमाल किए गए सभी आंकड़े ये crunchysports.com, sportzwiki.com और sportrichlist.com जैसी खेल की वेबसाइट्स से लिए हैं।

ऐसे होती है इतनी कमाई

  • प्रति मैच रकम: 6-12 हजार रुपए (मैच में परफॉर्म करने के आधार पर)
  • जीत पर बोनस: 3000 रुपए (फ्रेंचाइजी देती है)
  • एक्स्ट्रा अपियरेंस: 7-12 हजार रुपए (पार्टी/इवेंट)
  • फोटो शूट: 5 हजार रुपए (अखबारों/मैगजीन के लिए)

किंग खान के KKR की चीयरलीडर्स है कमाई में नंबर-1

  • वेबसाइट के अनुसार प्रति मैच सबसे अच्छी सैलरी कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स को मिलती है। पिछले सीजन में उनकी सैलरी प्रति मैच 12 हजार रुपए थी।
  • केकेआर अपनी पुरानी चियरलीडर्स की सैलरी में हर सीजन में 1 फीसदी इजाफा करता है। KKR के मैच जीतने पर इन्हें बोनस भी मिलता है। मैच के बाद पार्टी या किसी इवेंट में शामिल होने पर भी इन्हें मैच फीस के लगभग बराबर पैसे मिलते हैं।
  • KKR के हर मैच के लिए फीस: 12000 रुपए
  • जीतने पर बोनस: 3000 रुपए
  • पार्टी या इवेंट में शामिल होने पर: 12000 रुपए

RCB की चीयरलीडर्स की कमाई

  • KKR के बाद सैलरी के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चीयरलीडर्स का नंबर आता है। उन्हें एक मैच के लिए 10 हजार रुपए फीस दी जाती है। वहीं, बोनस और पार्टियों से भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है।
  • RCB के हर मैच के लिए फीस: 10,000 रुपए
  • जीतने पर बोनस: 3000 रुपए
  • पार्टी या इवेंट के लिए फीस: 10,000 रुपए

अन्य टीमें भी देती हैं अच्छी सैलरी

  • मुकेश अंबानी की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस भी अपने चियरलीडर्स को अच्छी सैलरी देती है। चीयरलीडर्स को प्रति मैच के हिसाब से 8 हजार रुपए तक सैलरी मिलती है। मैच जीतने पर दूसरी टीमों की तरह ही 3 हजार रुपए बोनस मिलता है। वहीं, पार्टी या इवेंट के लिए भी इन्हें पे किया जाता है।
  • बाकी टीमें प्रति मैच के हिसाब से 7 हजार रुपए तक फीस देती हैं।
  • बोनस देने का चलन सभी फ्रेंचाइजी में नहीं है।
  • पार्टी या इवेंट के लिए भी ये टीमें मैच फीस के हिसाब से पेमेंट करती हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा