1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Hyundai के चेन्नई संयंत्र के तीन कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

Hyundai के चेन्नई संयंत्र के तीन कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2020 05:14 pm IST,  Updated : May 24, 2020 05:14 pm IST

कंपनी ने चेन्नई के पास स्थित इस संयंत्र में कामकाज आठ मई को फिर से शुरू किया था

Hyundai - India TV Hindi
Hyundai  Image Source : FILE

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बडी कार निर्माता कंपनी Hyundai ने रविवार को कहा कि उसके चेन्नई कारखाने के तीन कर्मचारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मारुति के मानेसर कारखाने के एक कर्मचारी को इसी वायरस से संक्रमित होने के एक दिन बाद यह खबर आयी है। कोराना वायरस संक्रमण से जुड़ी पाबंदियों में ढील के बाद कंपनी ने चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में स्थित इस संयंत्र का परिचालन आठ मई को फिर से शुरू किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे संयंत्र के परिचालन फिर शुरू होने के पहले सप्ताह में तीन कर्मचारियों में खांसी और सर्दी के हल्के लक्षण दिखायी दिये। इसके बाद उन्हें परीक्षण के लिये चिकित्सा विशेषज्ञ टीम से मिलने को कहा गया। जांच में उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधायें दी गयीं। कंपनी ने कहा कि तीनों कर्मचारी तेजी से ठीक हो रहे हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आवश्यक जानकारी साझा की गयी है। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, इन तीन कर्मचारियों के संपर्क में आये लोगों को पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा था कि उसके मानेसर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा