1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर विभाग ने 1 अप्रैल से 18 जून के बीच किया 64,700 करोड़ रुपए का रिफंड जारी, सीतारमण ने दी जानकारी

आयकर विभाग ने 1 अप्रैल से 18 जून के बीच किया 64,700 करोड़ रुपए का रिफंड जारी, सीतारमण ने दी जानकारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 24, 2019 02:54 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 02:54 pm IST

आकलन वर्ष 2018-19 (वित्त वर्ष 2017-18) के लिए 6.49 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न जमा किए गए थे, जो आकलन वर्ष 2017-18 के 5.47 करोड़ रिटर्न से 18.65 प्रतिशत अधिक है।

I-T dept issued Rs 64,700-cr refund- India TV Hindi
I-T dept issued Rs 64,700-cr refund between Apr 1-Jun 18, 2019 Image Source : I-T DEPT

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि आयकर विभाग ने चालू वित्‍त वर्ष के दौरान एक अप्रैल से लेकर 18 जून तक की अवधि में कुल 64,700 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। वहीं संपूर्ण वित्‍त वर्ष 2018-19 में विभाग ने 1.61 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया था।

लोकसभा में एक प्रश्‍न का लिखित जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि आकलन वर्ष 2018-19 (वित्‍त वर्ष 2017-18) के लिए 6.49 करोड़ इलेक्‍ट्रॉनिक रिटर्न जमा किए गए थे, जो आकलन वर्ष 2017-18 के 5.47 करोड़ रिटर्न से 18.65 प्रतिशत अधिक है।

सीतारमण ने कहा कि छोटे करदाताओं के सहित सभी करदाताओं के लिए रिफंड जारी करना सरकारी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। 0.5 प्रतिशत से भी कम इनकम टैक्‍स रिटर्न को जांच के लिए चुना गया है, अधिकांस रिटर्न पर तेजी से कार्रवाई की गई है और रिफंड जारी किया गया है। उन्‍होंने कहा कि टेक्‍नोलॉजी के अधिक उपयोग से इनकम टैक्‍स रिटर्न को प्रोसेसर करने का समय लगातार कम करने में मदद मिली है।

चालू वित्‍त वर्ष में 18 जून, 2019 तक 64,700 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया जा चुका है, वित्‍त वर्ष 2018-19 में कुल 1.61 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया था। सीतारमण ने कहा कि 2018-19 में करदाताओं को समय पर अपना आईटीआर भरने की याद दिलाने के लिए 26.9 करोड़ एसएमएस और ईमेल भेजे गए।  

मंत्री ने कहा कि जनवरी 2019 में सरकार ने समय पर रिटर्न को प्रोसेसर करने के लिए आयकर विभाग के लिए 2.0 प्रोजेक्‍ट के तहत ई-फाइलिंग और सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर को एकीकृत करने को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा