1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ईमेल आधारित आयकर आकलन परियोजना के दायरे में हैदराबाद व कोलकाता भी

ईमेल आधारित आयकर आकलन परियोजना के दायरे में हैदराबाद व कोलकाता भी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 23, 2016 06:05 pm IST,  Updated : May 23, 2016 06:05 pm IST

आयकर विभाग ने अपनी महत्वाकांक्षी ईमेल आधारित आयकर आकलन परियोजना का विस्तार करते हुए दो और शहरों को इसमें शामिल करने का फैसला किया है।

ई-मेल आधारित आयकर आकलन परियोजना के दायरे में अब हैदराबाद व कोलकाता भी हुए शामिल- India TV Hindi
ई-मेल आधारित आयकर आकलन परियोजना के दायरे में अब हैदराबाद व कोलकाता भी हुए शामिल

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अपनी महत्वाकांक्षी ई-मेल आधारित आयकर आकलन परियोजना का विस्तार करते हुए दो और शहरों को इसमें शामिल करने का फैसला किया है। इस प्रायोगिक परियोजना का उद्देश्य करदाताओं के साथ कागजरहित संवाद प्रणाली सुनिश्चित करना है।

विभाग ने हैदराबाद व कोलकाता को अब इस योजना में शामिल किया है और इन शहरों में शीघ्र ही प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व चेन्नई इस योजना के दायरे में हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल ही में अपने एक आदेश में उक्त दो और शहरों को इस परियोजना में शामिल करने को मंजूरी दी।

परियोजना का मकसद भ्रष्टाचार समाप्त करना व करदाताओं के लिए अनुभव को सुखद बनाना है। उपलब्ध नवीनतम निर्देशों के अनुसार बोर्ड ने कर अधिकारियों से कहा है कि बड़ी संख्या होने पर वे दस्तावेज भी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहली बार जारी किए डायरेक्ट टैक्स से संबंधित आंकड़े, बताया टैक्सपेयर्स की कुल संख्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा