1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI Bank ने आईसीआईसी लॉम्बार्ड में बेची 4 प्रतिशत हिस्सेदारी, 2250 करोड़ रुपए में हुआ सौदा

ICICI Bank ने आईसीआईसी लॉम्बार्ड में बेची 4 प्रतिशत हिस्सेदारी, 2250 करोड़ रुपए में हुआ सौदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 01:35 pm IST

आईसीआईसीआई ने कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए अवसर मिलने पर कदम उठाएगी।

ICICI Bank sells Rs2,250 crore stake in ICICI Lombard- India TV Hindi
ICICI Bank sells Rs2,250 crore stake in ICICI Lombard Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 3.96 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपए में बेच दी है। इसके बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी 51.9 प्रतिशत बची है।

बैंक के जनवरी-मार्च तिमाही परिणामों की 9 मई 2020 को घोषणा करते वक्त आईसीआईसीआई ने कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए अवसर मिलने पर कदम उठाएगी। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड के 10 रुपए अंकित मूल्य वाले 1,80,00,000 शेयरों का विनिवेश किया है।

यह 31 मार्च 2020 को कंपनी में बैंक की शेयर चुकता पूंजी के 3.96 प्रतिशत के बराबर है। इससे बैंक को करीब 2,250 करोड़ रुपए की राशि मिली है।

New

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा