1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस बैंक के कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन, बैंक उठाएगा खर्च

इस बैंक के कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन, बैंक उठाएगा खर्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 10, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 08:44 pm IST

अब तक करीब 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें से 40 लाख लोगों को वैक्सीन की दो डोज दी जा चुकी है।

आईसीआईसीआई बैंक...- India TV Hindi
आईसीआईसीआई बैंक उठाएगा कर्मचारियों की वैक्सीनेशन का खर्च Image Source : PTI

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने एक लाख कर्मचारियों और उनके परिजनों के कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण की लागत का वहन करेगा। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवार को कोविड-19 टीका मुफ्त उपलब्ध कराएगा। बयान के अनुसार इस पहल का मकसद कर्मचारियों और उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के जीवन को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित करना है। साथ ही महामारी के दौरान कर्मचारियों ने लाखों को ग्राहकों को जो निर्बाध सेवा उपलब्ध करायी, यह उसके प्रति आभार है।

कई कंपनियों ने किया लागत वहन करने का ऐलान

आईसीआईसीआई बैंक ने कहा, ‘‘बैंक अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिये टीके दो खुराक की लागत वहन करेगी।’’ देश में कई अन्य कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे ही ऐलान कर रही हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एक्सेंचर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी शामिल हैं। फिलहाल वैक्सीनेशन सरकार के द्वारा नियमों के तहत किया जा रहा है। अब तक हेल्थवर्कर, वरिष्ठ नागरिक और 45 साल की उम्र से बड़े ऐसे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं उन्हें ही कोरोना की वैक्सीन मिल रही है। अनुमान है कि एक बाऱ सरकार के द्वारा अगले चरण के लिए वैक्सीनेशन का ऐलान किया जाएगा, कंपनियां अपनी योजना के अनुसार आगे बढ़ सकेंगी। एम्स के अधिकारियों ने अनुमान दिया है कि इस साल के अंत तक वैक्सीन खुले बाजार में मिल सकती है।  

देश में तेज हुआ वैक्सीनेशन

देश में धीरे धीरे वैक्सीनेशन तेजी पकड़ रहा है। 8 मार्च को देश में पहली बार वैक्सीनेशन की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई। अब तक करीब 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें से 40 लाख लोगों को वैक्सीन की दो डोज दी जा चुकी है। सरकार आने वाले समय में इसमें और तेजी लाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा