1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आइकिया के पहले स्टोर का उद्घाटन 20 दिन टला, अब 9 अगस्‍त को होगा उद्घाटन

आइकिया के पहले स्टोर का उद्घाटन 20 दिन टला, अब 9 अगस्‍त को होगा उद्घाटन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 13, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 06:21 pm IST

फर्नीचर बनाने वाली स्वीडन की दिग्‍गज कंपनी आइकिया ने हैदराबाद में अपने पहले स्टोर के उद्घाटन की तारीख को लगभग 20 दिन के लिए टाल दिया है।

ikea store- India TV Hindi
ikea store Image Source : IKEA STORE

नई दिल्ली। फर्नीचर बनाने वाली स्वीडन की दिग्‍गज कंपनी आइकिया ने हैदराबाद में अपने पहले स्टोर के उद्घाटन की तारीख को लगभग 20 दिन के लिए टाल दिया है। ऐसा कंपनी ने गुणवत्ता संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में लगने वाले और वक्त के चलते किया है। अब कंपनी के इस पहले स्टोर का उद्घाटन 19 जुलाई के स्थान पर नौ अगस्त को होने की उम्मीद है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आइकिया रिटेल इंडिया को अपने ग्राहकों और सह-कर्मियों के लिए उम्मीद के अनुरूप गुणवत्ता प्रतिबद्धताएं पूरी करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए। इसलिए कंपनी ने उद्घाटन तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।  

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार करीब पांच साल पहले कंपनी को सरकार से देश में अपने स्टोर खोलने की अनुमति मिल गई थी। इसके तहत कंपनी की योजना देशभर में अपने स्टोर खोलने पर करीब 10,500 करोड़ रुपए निवेश करने की है। कंपनी अगले तीन साल में देश के 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

हैदराबाद के स्टोर पर कंपनी ने करीब 1,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे करीब 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 1,500 लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। रोजगार पाने वालों में महिलाओं की संख्या लगभग 50 प्रतिशत होगी। इसके बाद कंपनी जल्द ही मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, चेन्नई और कोलकाता में अपने स्टोर खोलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा