1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IKEA ने शुरू किया नवी मुंबई स्‍टोर का निर्माण कार्य, जनवरी- 2019 तक खुलेगा

IKEA ने शुरू किया नवी मुंबई स्‍टोर का निर्माण कार्य, जनवरी- 2019 तक खुलेगा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 18, 2017 04:21 pm IST,  Updated : May 18, 2017 04:21 pm IST

घरेलू साजो सामान का कारोबार करने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी IKEA (आइकिया) भारत में अपना दूसरा स्‍टोर जनवरी, 2019 में खोलेगी।

IKEA ने शुरू किया नवी मुंबई स्‍टोर का निर्माण कार्य, जनवरी- 2019 तक खुलेगा- India TV Hindi
IKEA ने शुरू किया नवी मुंबई स्‍टोर का निर्माण कार्य, जनवरी- 2019 तक खुलेगा

मुंबई। घरेलू साजो सामान का कारोबार करने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी IKEA (आइकिया) भारत में अपना दूसरा स्‍टोर जनवरी, 2019 में खोलेगी। कंपनी नवी मुंबई में करीब 1,000 करोड़ रुपए के निवेश से अपने दूसरे स्‍टोर का निर्माण कर रही है। नवी मुंबई के तुर्भे में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में स्टोर का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।

उन्होंने कहा, आइकिया फर्नीचर स्थान प्रबंधन के लिहाज से विशेष तौर पर तैयार किया गया है। यहां इसके लिए विशाल बाजार है क्योंकि महाराष्ट्र ने सस्ते मकान का एक लक्ष्य निर्धारित किया है। हम 20 लाख सस्ते मकान बनाने जा रहे हैं। आइकिया ने पहले कहा था कि महाराष्ट्र एक महत्वपूर्ण बाजार होगा और उसने आने वाले दिनों में 5-6 स्टोर खोलने तथा पुणे में एक वितरण केंद्र खोलने की भी की योजना बनाई है।

नवी मुंबई वाला स्‍टोर 4,30,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा इसमें 700 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि अन्‍य 1500 लोगों को अप्रत्‍यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस स्‍वीडिश कंपनी की योजना पूरे देश में 2025 तक 25 स्‍टोर खोलने की है। कंपनी अपना पहला स्‍टोर हैदरबाद में 2018 में शुरू करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा