1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मौसम विभाग की चेतावनी, आंधी के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, दिल्ली समेत इन 12 राज्यों पर असर

मौसम विभाग की चेतावनी, आंधी के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, दिल्ली समेत इन 12 राज्यों पर असर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 04, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 03:39 pm IST

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए 12 राज्यों मे मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं तो कुछ जगहों पर आंधी और तेज बरसात की चेतावनी है

hailstorm and squall- India TV Hindi
IMD hailstorm and squall warning

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रविवार से लेकर गुरुवार तक अलग-अलग राज्यों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के साथ पूर्वोत्तर के राज्य और मध्य भारत के लिए यह चेतावनी जारी की गई है।

4 मार्च को इन राज्यों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च के दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछेक जगहों पर गर्ज और आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसी दिन उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर तेजी आंधी चलने की आशंका भी है।

5-6 मार्च को भी बिगड़ेगा मौसम

5 मार्च सोमवार के दिन छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगीय क्षेत्र और झारखंड में कुछेक जगहों पर आंधी और ओले गिरने की चेतावनी है, इसके अलावा पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में भी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। 6 मार्च के दिन अरुणाचल, असम और मेघालय में आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी है।

7-8 मार्च को आंधी और ओलावृष्टि? 

7 और 8 मार्च के दिन पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में आंधी के साथ बरसात या ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलाकर अगले 5 दिन में 12 राज्यों के लिए चेतावनी जारी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा