INDIAN METEOROLOGICAL DEPARTMENT
-
Monsoon: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बरसात का रेड अलर्ट, जानिए कहां के लिए है चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के दो राज्यों यानि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्य ऐसे हैं जिनके लिए नारंगी चेतावनी भी जारी की गई है। चेतावनी 9 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक जारी हुई है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018, 02:18 PM IST -
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:59 PM IST -
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश
मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है
बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST -
मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा
मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।
बिज़नेस | May 29, 2018, 12:05 PM IST
-
मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather
मानसून को लेकर अच्छी खबर है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट का मानना है मानसून के केरल के तट पर पहुंचने के लिए जो पैमाना रखा गया है उसके मुताबिक मानसून ने केरल में आज अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि मानसून को लेकर परिस्थियां अनुकूल हैं और इसके आगे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ही करेगा और उम्मीद है कि आज मौसम विभाग यह घोषणा कर सकता है।
बिज़नेस | May 28, 2018, 04:46 PM IST -
Weather Warning: तूफान-आंधी से फिर रहें सावधान, दिल्ली और यूपी समेत पंजाब-हरियाणा में चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर से आंधी और तूफान आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 17 मई को तूफान के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान के साथ तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। 18 मई को भी कुछेक राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी है
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST -
Weather Alert : आंधी और तूफान की चेतावनी, 2 दिन के लिए दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अलर्ट
इस बार अलर्ट उत्तर भारत के सभी राज्यों के लिए है जिनमें 6 राज्यों में नारंगी अलर्ट है और बाकी राज्यों के लिए पीले रंग का अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट सोमवार और मंगलवार यानि 7 और 8 मई के लिए जारी किया गया है
बिज़नेस | May 07, 2018, 08:47 AM IST -
मानसून: झमाझम होगी बरसात, सूखे की आशंका कम, IMD के अनुमान की 10 बड़ी बातें
Monsoon 2018 Forecast: इस साल जून से सितंबर के दौरान मानसून की बरसात कैसी रहेगी? इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पहला अनुमान आ चुका है, IMD ने आज कहा है कि मानसून सीजन के दौरान इस साल सामान्य बरसात होगी,
बिज़नेस | Apr 16, 2018, 06:37 PM IST -
मानसून का पहला आधिकारिक अनुमान आज होगा जारी, मौसम विभाग देगा जानकारी
मौसम विभाग से पहले निजी संस्था Skymet मानसून को लेकर अपना अनुमान जारी कर चुकी है, Skymet के मुताबिक इस साल देश में मानसून सामान्य रहने का अनुमान है
बिज़नेस | Apr 16, 2018, 09:16 AM IST
-
मौसम: ओले गिरने की चेतावनी, कई जगहों पर हो सकती है बरसात
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक इस हफ्ते देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं, कुछेक राज्यों में तो ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है
बिज़नेस | Apr 09, 2018, 11:30 AM IST -
मानसून को लेकर अच्छी खबर, Skymet ने जून से सितंबर में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया
Skymet Weather के मुताबिक इस साल सूखा पड़ने की जरा भी संभावना नहीं है, अधिकतर संभावना सामान्य बरसात की है, मौसम विभाग भी इस महीने अपना पहला अनुमान जारी करेगा
बिज़नेस | Apr 04, 2018, 10:12 AM IST -
मौसम विभाग की चेतावनी, आंधी के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, दिल्ली समेत इन 12 राज्यों पर असर
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए 12 राज्यों मे मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं तो कुछ जगहों पर आंधी और तेज बरसात की चेतावनी है
बिज़नेस | Mar 04, 2018, 03:39 PM IST -
ठंड का मौसम अभी नहीं हुआ खत्म, मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की
24 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में कुछएक जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य और पश्चिम भारत में कुछएक जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी है
बिज़नेस | Feb 22, 2018, 04:55 PM IST -
फिर लौट सकती है ठंड, IMD ने अगले हफ्ते पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अनुमान लगाया
IMD का यह भी कहना है कि अगले 7 दिनों के दौरान होने वाली बारिश से रबी फसलों को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की आशंका कम है
बिज़नेस | Feb 18, 2018, 03:46 PM IST
-
Weather Warning: बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका, दिल्ली समेत देश के आधे हिस्से पर होगा असर, फिर लौटेगी ठंड
Weather Warning: पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है जबकि मैदानी राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है, कुछेक जगहों पर बारिश भी हो सकती है
बिज़नेस | Feb 11, 2018, 02:31 PM IST -
2018 की शुरुआत सूखे मौसम के साथ, 117 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की आशंका
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में 24 तारीख तक देश में सिर्फ 2.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जो औसत के मुकाबले 84 प्रतिशत कम है
बिज़नेस | Jan 30, 2018, 12:10 PM IST -
मानसून सीजन हुआ खत्म, लेकिन 250 से ज्यादा जिलों में रहा सूखा, उत्तर और मध्य भारत में सबसे ज्यादा मार
मानसून सीजन यानि पहली जून से लेकर 30 सितंबर तक सबसे कम बरसात रही है उनमें मणिपुर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश सबसे आगे हैं
बिज़नेस | Oct 01, 2017, 01:55 PM IST -
Monsoon2017: 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड समेत इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
IMD की ओर से 27 जून को जारी किए गए बुलिटेन में बताया गया है कि 24-48 घंटे में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश पहुंच सकता है।
बिज़नेस | Jun 27, 2017, 04:05 PM IST -
Monsoon2017: जून में अब तक सामान्य से 4% अधिक हुई बारिश, 28 जून को दिल्ली में दस्तक देगा मानसून
जून महीने में अभी तक सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन में दिल्ली में भी मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
बिज़नेस | Jun 23, 2017, 12:15 PM IST
- « Prev
- Next »