1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IMF ने घटाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, 2016-17 में 7.4 फीसदी रहेगी GDP ग्रोथ

IMF ने घटाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, 2016-17 में 7.4 फीसदी रहेगी GDP ग्रोथ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 19, 2016 07:47 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 07:47 pm IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने 2016-17 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया है।

IMF ने घटाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, 2016-17 में 7.4 फीसदी रहेगी GDP ग्रोथ- India TV Hindi
IMF ने घटाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, 2016-17 में 7.4 फीसदी रहेगी GDP ग्रोथ

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने 2016-17 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। इससे पहले आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। आईएमएफ वृद्धि दर के अनुमान को घटाने के पीछे निवेश में सुधार की धीमी रफ्तार को वजह बताया है। साथ ही आईएमएफ ने कहा है कि ब्रेक्जिट वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के रास्ते में झटका साबित होगा।

वैश्विक एजेंसी ने इसके साथ ही कहा है कि ब्रेक्जिट की वजह से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है। आईएमएफ ने विश्व आर्थिक परिदृश्य के अपने ताजा अपडेट में कहा है कि ब्रिटेन में मतदान के नतीजों से वैश्विक वित्तीय बाजार हैरान हैं। ऐसे में 2016-17 के लिए वैश्विक परिदृश्य कमजोर हुआ है। आईएमएफ ने कहा कि 2016 और 2017 में भारत की वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहेगी। यह दोनों वर्ष के लिए उसके द्वारा पहले लगाए गए अनुमान से 0.1 फीसदी कम है।

IMF ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर किया आगाह: Brexit

आईएमएफ ने कहा कि भारत में आर्थिक गतिविधियों में तेजी है, लेकिन 2016-17 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को मामूली घटाया गया है। आईएमएफ के अनुसार 2016 और 2017 में चीन की वृद्धि दर 6.6 और 6.2 फीसदी रहेगी। चीन की वृद्धि दर का अनुमान पूर्व के अनुमान से 0.1 फीसदी बढ़ाया गया है। मुद्राकोष का कहना है कि हालिया नीतिगत समर्थन की वजह से चीन का निकट भविष्य का परिदृश्य सुधरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा