1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देसी प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ा भारतीयों का आकर्षण, लगातार घट रही है चाइनीज चीजों की मांग: रिपोर्ट

देसी प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ा भारतीयों का आकर्षण, लगातार घट रही है चाइनीज चीजों की मांग: रिपोर्ट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 06, 2016 12:19 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 02:26 pm IST

भारत में चीन के उत्पादों की मांग लगातार घट रही है और आगामी महीनों में चीन से आयात में भारी गिरावट आ सकती है। देसी प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ रहा है आकर्षण।

देसी प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ा भारतीयों का आकर्षण, लगातार घट रही है चाइनीज चीजों की मांग: रिपोर्ट- India TV Hindi
देसी प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ा भारतीयों का आकर्षण, लगातार घट रही है चाइनीज चीजों की मांग: रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारत में चीन के प्रोडक्‍ट्स की मांग लगातार घट रही है और आगामी महीनों में चीन से आयात में भारी गिरावट आ सकती है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय उपभोक्ताओं के बीच घरेलू प्रोडक्‍ट्स को लेकर आकषर्ण बढ़ रहा है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के विश्लेषण के अनुसार, कारोबार में सुगमता की वजह से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता अपने चीन समकक्षों का मुकाबला कर रही है। इस वजह से रुख में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : बॉस हो तो ऐसा, डायमंड बिजनेसमैन सावजी ढोलकिया ने Employees को दिया 15 दिन का फ्री टूर पैकेज

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा

भारतीय उत्पादन क्षमता चीन की तुलना में प्रतिस्पर्धी हुई है। इसके पीछे कारोबार की स्थिति सुगम होना प्रमुख वजह है। इसके अलावा भारतीय उपभोक्ताओं के उपभोग के तरीके में भी उल्लेखनीय बदलाव हुआ है और उनका झुकाव घरेलू प्रोडक्‍ट्स के प्रति बढ़ा है।

तस्वीरों में देखिए चाइनीज Lights

Diwali lights

light1IndiaTV Paisa

light4IndiaTV Paisa

light6IndiaTV Paisa

light5IndiaTV Paisa

light3IndiaTV Paisa

light2IndiaTV Paisa

light7IndiaTV Paisa

light8IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : SBI के बाद अब ICICI और HDFC ने भी सस्‍ता किया कर्ज, ब्‍याज दरों में की 0.15 फीसदी की कटौती

गुप्ता ने कहा कि हर महीने मेक इन इंडिया कार्यक्रम और रफ्तार पकड़ता जा रहा है। ऐसे में हम चीन के साथ व्यापार संतुलन में उल्लेखनीय सुधार देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा