1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RTI में हुआ खुलासा : आयकर विभाग को खुद भी नहीं पता उसके पास कितने अधिकारी और कर्मचारी

RTI में हुआ खुलासा : आयकर विभाग को खुद भी नहीं पता उसके पास कितने अधिकारी और कर्मचारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 01, 2017 11:26 am IST,  Updated : Jan 01, 2017 11:50 am IST

आप यह सुनकर अचरज में पड़ जाएंगे कि आयकर विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या कितनी है इसका ब्यौरा विभाग के पास ही नहीं है।

RTI में हुआ खुलासा :  आयकर विभाग को खुद भी नहीं पता उसके पास कितने अधिकारी और कर्मचारी- India TV Hindi
RTI में हुआ खुलासा : आयकर विभाग को खुद भी नहीं पता उसके पास कितने अधिकारी और कर्मचारी

भोपाल। देश में नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सरकार हो या समाज हर कोई इस विभाग की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। लेकिन आप यह सुनकर अचरज में पड़ जाएंगे कि इस विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या कितनी है इसका ब्यौरा विभाग के पास ही नहीं है।

यह भी पढ़ें : पीएम ने नए साल पर खोला राहतों का पिटारा, होमलोन पर मिलेगा 4 फीसदी का डिस्‍काउंट

CBDT नहीं बता पाया कर्मचारियों की संख्‍या 

  • सूचना के अधिकार के तहत नोटबंदी से पहले सामने आई विभाग की जानकारी चौंकाने वाली है।
  • मध्य प्रदेश के नीमच जिले के निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से जानना चाहा था कि विभाग में कुल कितने अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं।
  • कितना मैन पॉवर कम है और बीते पांच वर्षों में कितनी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं और उसके एवज में कितनी नियुक्तियां हुई हैं। इसका ब्यौरा दिया जाए।

यह मिला जवाब

गौड़ को चार अगस्त 2016 को केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी आयकर विभाग (HRD) प्रदीप ने जो जवाब भेजा उसमें कहा गया, ‘आपने जो जानकारी चाही है वह उनके कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।

नोटबंदी के बाद बढ़ी हैं आयकर विभाग की जिम्‍मेदारियां 

  • देश में नोटबंदी से पहले आयकर विभाग के पास जो जिम्मेदारियां थीं वह तो अब भी है, वहीं नोटबंदी के एलान कि बाद उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
  • अब उसे यह भी पता लगाना होगा कि नोटबंदी के बाद कितने बैंक खातों में ढ़ाई लाख से ज्यादा की रकम आई है।
  • देश में नोटबंदी का एलान आठ नवंबर को किया गया। सरकार ने जो वादे किए है उनमें से एक वादा कालाधन बाहर लाने का भी है।
  • सरकार के इस वादे को पूरा करने की सबसे अहम जिम्मेदारी आयकर विभाग पर है, क्योंकि यही विभाग बैंक खातों में जमा रकम से लेकर आय से अधिक संपत्ति पर नजर रखकर कार्रवाई करने वाला विभाग है।

यह भी पढ़ें : 50 दिन में 1061 छापे, पकड़ में आया देश भर से 4313 करोड़ रुपए का कालाधन

RTI कार्यकर्ता गौड़ ने कहा

केंद्र सरकार कर संग्रह बढ़ाने की बात करती है, यह ठीक भी है मगर उनके दिमाग में एक सवाल भी था कि क्या सरकार की मंशा को पूरा करने के लिए विभाग में पर्याप्त स्टाफ है भी या नहीं। इसी हकीकत को जानने के लिए सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। जो जानकारी आई है वह अचरज में डालने वाली है।

आयकर कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी स्‍वीकारी कर्मचारियों की कमी की बात

आयकर विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी है, यह बात आयकर कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित ने स्वीकारी। उन्होंने बताया, ‘देश में आयकर विभाग में कुल 70 हजार पद है, मगर वर्तमान में लगभग 48 हजार कर्मचारी ही कार्यरत है, इस तरह 23 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के पद रिक्त है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा