1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है भारत, विश्‍व बैंक के प्रमुख ने मजबूत वृद्धि दर का लगाया अनुमान

काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है भारत, विश्‍व बैंक के प्रमुख ने मजबूत वृद्धि दर का लगाया अनुमान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 21, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 02:33 pm IST

विश्‍व बैंक के अध्यक्ष जिम किम ने आज कहा कि भारत काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने इस साल वैश्विक वृद्धि दर मजबूत रहने का भी अनुमान लगाया है।

काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है भारत, विश्‍व बैंक के प्रमुख ने मजबूत वृद्धि दर का लगाया अनुमान- India TV Hindi
काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है भारत, विश्‍व बैंक के प्रमुख ने मजबूत वृद्धि दर का लगाया अनुमान

न्यूयॉर्क। विश्‍व बैंक के अध्यक्ष जिम किम ने आज कहा कि भारत काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने इस साल वैश्विक वृद्धि दर मजबूत रहने का भी अनुमान लगाया है। किम ने कल यहां ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए बहुस्तरीय प्रणाली, निजी क्षेत्र और सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे वे मौजूदा स्थिति का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पूंजी अधिक ऊंचा रिटर्न देगी। वहीं विकासशील देशों को अपनी बुनियादी ढांचा जरूरतों के लिए और अधिक पूंजी की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक निवेश करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि जापान, यूरोप और अमेरिका के साथ भारत तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। किम ने कहा, भारत जैसा देश तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। हमारा मानना है कि जापान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोप भी अधिक तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। अमेरिका भी आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि इस साल वृद्धि दर काफी अच्‍छी रहेगी। जून में विश्‍व बैंक ने भारत के लिए इस साल 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान व्‍यक्‍त किया था, 2016 में यह वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत थी। विश्‍व बैंक के प्रमुख ने कहा कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्‍यवस्‍था है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा