1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2016-17 में 8 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद, बेहतर मानसून से रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

2016-17 में 8 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद, बेहतर मानसून से रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 28, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 12:43 pm IST

मानसून बेहतर रहने के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष में करीब 8 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज करने की उम्मीद है। दास ने कहा, अच्छी बारिश हुई है।

2016-17 में 8 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद, बेहतर मानसून से रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था- India TV Hindi
2016-17 में 8 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद, बेहतर मानसून से रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। मानसून बेहतर रहने के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष में करीब 8 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज करने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, दो साल बारिश अच्छी नहीं होने के बावजूद पिछले साल हमने 7.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज दर्ज की। इस साल मानसूनी बारिश अच्छी हुई है।

दास ने ब्रिक्स में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता – चुनौती, अवसर और आगे का रास्ता पर आयोजित सम्मेलन के मौके पर कहा, कृषि उत्पादन पिछले दो साल के मुकाबले अच्छा रहने की उम्मीद है और निश्चित तौर पर कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में उल्लेखनीय योगदान होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में बजट को सराहा गया है। उन्होंने कहा, पिछले दो साल में सरकार ने बड़ी मात्रा में ढांचागत सुधार किए हैं। इसका असर होने लगा है। इन सभी चीजों को इकट्ठा किया जाए तो हमें उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले हमारी वृद्धि अच्छी रहेगी और यह शायद आठ प्रतिशत के करीब होगी।

अंतरराष्ट्रीय पंच निर्णय के संबंध में दास ने कहा कि विकसित देशों के पक्ष में जो ढांचागत व्यवस्था वह खत्म होनी चाहिए और विकासशील देशों को पीडि़त महसूस करने के बजाए क्षमता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंचों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। जीवन रक्षक दवाओं के संबंध में मूल्य नियंत्रण मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक कारोबार की प्रणाली को सार्वजनिक बेहतरी के उत्पाद के लिए आम नीति के जरिए संतुलित किया जाना चाहिए। उन्होंने निवेश समझौतों में लोक हित और निजी वाणिज्यिक जरूरतों के बीच अधिक से अधिक संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा