1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वर्ल्ड बैंक के ईज ऑप डूइंग बिजेनस की घोषणा आज, इंडेक्स में 30 स्थान ऊपर आ सकता है भारत

वर्ल्ड बैंक के ईज ऑप डूइंग बिजेनस की घोषणा आज, इंडेक्स में 30 स्थान ऊपर आ सकता है भारत

 Published : Oct 31, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 04:43 pm IST

कारोबार को आसान बनाने और नया कारोबार शुरू करने के लिए किए गए आसान नियमों की वजह से भारत वर्ल्ड बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में काफी ऊपर आ सकता है।

वर्ल्ड बैंक के ईज ऑप डूइंग बिजेनस की घोषणा आज, इंडेक्स में 30 स्थान ऊपर आ सकता है भारत- India TV Hindi
वर्ल्ड बैंक के ईज ऑप डूइंग बिजेनस की घोषणा आज, इंडेक्स में 30 स्थान ऊपर आ सकता है भारत

नई दिल्ली। भारत सरकार की तरफ से देश में कारोबार को आसान बनाने और नया कारोबार शुरू करने के लिए किए गए आसान नियमों की वजह से भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में काफी ऊपर आ सकता है। आज वर्ल्ड बैंक अपने 190 देशों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का इंडेक्स जारी करेगा और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस साल भारत पिछल साल के मुकाबले 30 स्थान ऊपर आ सकता है।

पिछले साल वर्ल्ड बैंक ने भारत को 130वें स्थान पर रखा था और इसके बाद केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया था कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के नियमों को आसान बनाए। साथ में राज्यों से भी इसपर सहयोग मांगा गया था। सरकार को उम्मीद है कि उसका प्रयास काम कर सकता है और भारत इस इंडेक्स में काफी ऊपर आ सकता है। इस साल देश में नई टैक्स व्यवस्था GST भी लागू हो चुकी है ऐसे में सरकार इस बार ज्यादा आशावान दिख रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस साल भारत लिस्ट में 100वें स्थान पर आ जाएगा।

विश्व बैंक की तरफ से इंडेक्स जारी होने के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री इसपर अपनी राय देंगे। वित्तमंत्रालय ने घोषणा की है कि शाम को वित्तमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा