1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत को अंडा उत्‍पादन तीन गुना करने की जरूरत, सरकार ने कहा तभी कम होगा कुपोषण

भारत को अंडा उत्‍पादन तीन गुना करने की जरूरत, सरकार ने कहा तभी कम होगा कुपोषण

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 14, 2016 06:32 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 06:33 pm IST

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पोषण सुरक्षा हासिल करने के लिए वर्तमान 83 अरब अंडा उत्‍पादन स्तर को तीन गुना बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है।

भारत को अंडा उत्‍पादन तीन गुना करने की जरूरत, सरकार ने कहा तभी कम होगा कुपोषण- India TV Hindi
भारत को अंडा उत्‍पादन तीन गुना करने की जरूरत, सरकार ने कहा तभी कम होगा कुपोषण

नई दिल्‍ली। भारत में प्रति व्यक्ति अंडे की उपलब्धता वैश्विक औसत से कहीं कम होने के मद्देनजर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पोषण सुरक्षा हासिल करने के लिए 83 अरब अंडा उत्‍पादन के मौजूदा स्तर को तीन गुना बढ़ाने की बात कही है।

सिंह ने कहा कि अंडा उत्पादन में दुनिया में हमारा छठा स्थान है। देश में मौजूदा समय में 83 अरब अंडों का उत्पादन होता है। भारत का अंडा उत्पादन वर्ष 2014-15 में 78.48 अरब अंडों का हुआ।

कर्ज के बोझ तले दबे हैं भारत के 46 फीसदी किसान, समयबद्ध तरीके से मदद करेगी सरकार

  • अंडे की प्रति व्यक्ति उपलब्धता करीब 63 प्रतिवर्ष की है।
  • राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार यह आंकड़ा प्रति व्यक्ति करीब 180 अंडों का होना चाहिए।
  • इस स्तर को हासिल करने के लिए अंडों का उत्पादन बढ़ाकर तीन गुना करना होगा।
  • सरकार और उद्योग जगत को अंडों का उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
  • उत्पादन तभी बढ़ेगा जब पॉल्ट्री क्षेत्र में काम करने वालों का सही मूल्य प्राप्त होगा।
  • मूर्गीपालन करने वाले किसानों को बेहतर मूल्य और नीतिगत पहल के जरिये प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है।
  • केंद्र सरकार नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के जरिये मूर्गीपालन को प्रोत्साहित कर रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा