1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डाक विभाग ने अपने पेमेंट बैंक के लिए लोगो डिजाइन और टैगलाइन के लिए शुरू की प्रतियोगिता

डाक विभाग ने अपने पेमेंट बैंक के लिए लोगो डिजाइन और टैगलाइन के लिए शुरू की प्रतियोगिता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 10, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 05:41 pm IST

डाक विभाग ने अपने प्रस्तावित पेमेंट बैंक के लिए लोगो डिजाइन तथा टैगलाइन के लिए प्रतिस्पर्धा शुरू करते हुए लोगों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

इंडिया पोस्‍ट ने पेमेंट बैंक के लिए शुरू की लोगो और टैगलाइन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपए- India TV Hindi
इंडिया पोस्‍ट ने पेमेंट बैंक के लिए शुरू की लोगो और टैगलाइन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपए

नई दिल्ली। डाक विभाग ने अपने प्रस्तावित पेमेंट बैंक के लिए लोगो डिजाइन तथा टैगलाइन (ध्येय वाक्य) के लिए  प्रतिस्पर्धा शुरू करते हुए लोगों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इसके तहत विजेता के लिए पुरस्कार राशि 50,000 रुपए रखी गई है।

डाक विभाग ने एक बयान में कहा, डाक विभाग ने माइ गाव वेबसाइट पर 10 जून को लोगो डिजाइन तथा ध्येय वाक्य के लिए प्रतिस्पर्धा शुरू की है। यह जल्दी गठित होने जा रहे भारतीय डाक पेमेंट बैंक के लिए है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 800 करोड़ रुपए के कोष के साथ भारतीय डाक भुगतान बैंक गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सितंबर 2017 तक 650 शाखाओं को परिचालन में लाने की योजना है। वर्ष 2018-19 तक इसका पूरे देश में विस्तार किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन फंड ट्रांसफर

online fund transfer

Fund1online fund transfer

Fund2online fund transfer

fund3online fund transfer

fund4online fund transfer

fund5online fund transfer

बयान के अनुसार बेहतरीन प्रविष्टि को 50,000 रुपए का ईनाम मिलेगा। प्रख्यात डिजाइनर तथा विशेषज्ञ 20 बेहतरीन प्रविष्टियों को छांटेंगे। विजेता के चयन के लिए बाद में माई गाव प्लेटफॉर्म पर वोटिंग के लिए रखा जाएगा। इससे पहले, सरकार ने रुपए के नए निशान तथा स्वच्छ भारत लोगो के लिए लोगों से प्रविष्टियां आमंत्रित की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा