1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत ने 15 देशों से आयातित स्टेनलेस स्टील की डंपिंग की जांच शुरू की, बढ़ सकती है ड्यूटी

भारत ने 15 देशों से आयातित स्टेनलेस स्टील की डंपिंग की जांच शुरू की, बढ़ सकती है ड्यूटी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 05:41 pm IST

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने एक अधिसूचना में कहा कि प्राधिकार ने कथित डंपिंग और घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान को लेकर जांच शुरू की है।

India probes alleged dumping of flat rolled products of stainless steel from 15 nations- India TV Hindi
India probes alleged dumping of flat rolled products of stainless steel from 15 nations Image Source : INDIA PROBES ALLEGED DUMP

नई दिल्ली। भारत ने चीन, अमेरिका और जापान सहित 15 देशों से आयातित स्टेनलेस स्टील की कथित डंपिंग की जांच शुरू की है। घरेलू कंपनियों की ओर से की गई शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। 

वाणिज्य मंत्रालय की अन्वेषण शाखा डीजीटीआर ने चीन, कोरिया, यूरोपीय संघ, जापान, ताइवान, इंडोनेशिया, अमेरिका, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, सिंगापुर, मैक्सिको, वियतनाम और मलेशिया के उत्पादों की डंपिंग का सबूत मिलने के बाद जांच शुरू की है। 

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने एक अधिसूचना में कहा कि प्राधिकार ने कथित डंपिंग और घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान को लेकर जांच शुरू की है। उसने कहा है कि जांच में डीजीटीआर कथित डंपिंग की स्थिति एवं उसके प्रभावों का आकलन करेगी एवं डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश करेगी। शुल्क घरेलू उद्योग को हुए नुकसान की पूर्ति के लिहाज से पर्याप्त होगा। 

इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन, जिंदल स्टेनलेस, जिंदल स्टेनलेस (हिसार) और जिंदल स्टेनलेस स्टीलवे ने इन देशों से उत्पाद की डंपिंग किए जाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इन देशों से होने वाले आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का आग्रह किया है। 

डीजीटीआर के मुताबिक वर्ष 2018-19 अवधि के दौरान हुए आयात की जांच की जाएगी। घरेलू उद्योगों को इस आयात से हुए नुकसान के बारे में 2015 से 2018 के आंकड़ों को भी संज्ञान में लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा