1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में औसत मासिक वेतन 32,800 रुपये; वैश्विक सूची में 72वें स्थान पर: रिपोर्ट

भारत में औसत मासिक वेतन 32,800 रुपये; वैश्विक सूची में 72वें स्थान पर: रिपोर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 28, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 11:08 pm IST

स्विट्जरलैंड 5,989 डॉलर यानी 4,49,000 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ शीर्ष पर है। सूची में 2,700 रुपये यानी 36 डॉलर के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है।

भारत में औसत मासिक...- India TV Hindi
भारत में औसत मासिक वेतन 32,800 रुपये Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। औसत मासिक वेतन में भारत का दुनिया भर में 72वां स्थान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में औसत मासिक वेतन 32,800 रुपये यानी 437 डॉलर है। इस लिस्ट के में दुनिया भर के 106 देश शामिल किए गए हैं। इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष स्थान पर है। पिकोडी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में यह रैंकिंग सामने आई है। डिस्काउंट कूपन प्रदान करने वाली अंतरराष्ट्रीय ई-वाणिज्य कंपनी पिकोडी डॉट कॉम के सर्वेक्षण के अनुसार, स्विट्जरलैंड 5,989 डॉलर यानी 4,49,000 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ शीर्ष पर है। सूची में 2,700 रुपये यानी 36 डॉलर के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है। सूची में स्विट्जरलैंड के बाद 3,00,900 रुपये (4,014 डॉलर के साथ) लक्जमबर्ग दूसरे और 2,64,900 रुपये (3,534 डॉलर) के औसत मासिक वेतन के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (3,515 डॉलर), सिंगापुर (3,414 डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3,333 डॉलर), कतर (3,232 डॉलर), नॉर्वे (3,174 डॉलर), हांगकांग (3,024 डॉलर) और आइसलैंड (2,844 डॉलर) शामिल हैं।

 

भारत की 32,800 रुपये की औसत मासिक मजदूरी के बाद कजाखस्तान (32,700 रुपये), ब्राज़ील (26,000 रुपये) और मिस्र (16,400 रुपये) जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में क्यूबा, युगांडा और नाईजीरिया जैसे देश 2,700 रुपये तथा 13,800 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ सूची में नीचे हैं। इस सूची में शामिल 16 एशियाई देशों में भारत का 10वां स्थान है। दक्षिण कोरिया (1,72,900 रुपये), चीन (72,100 रुपये), मलेशिया (62,700 रुपये) और थाईलैंड (46,400 रुपये) जैसे देश भारत से आगे रहे हैं। भारत के बाद वियतनाम (30,200 रुपये), फिलीपींस (23,100 रुपये), इंडोनेशिया (22,900 रुपये), और पाकिस्तान (15,700 रुपये) जैसे देश हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा