1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत 6.5 अरब डॉलर के तेल बकाए पर ईरान को 1.5 प्रतिशत ब्याज देने पर सहमत

भारत 6.5 अरब डॉलर के तेल बकाए पर ईरान को 1.5 प्रतिशत ब्याज देने पर सहमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 03, 2016 03:51 pm IST,  Updated : May 03, 2016 04:12 pm IST

भारत ने ईरान को कच्चे तेल के 6.5 अरब डॉलर के बकाए पर 1.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करने पर सहमति जताई है।

भारत 6.5 अरब डॉलर के तेल बकाए पर ईरान को 1.5 फीसदी की दर से ब्याज देने पर सहमत- India TV Hindi
भारत 6.5 अरब डॉलर के तेल बकाए पर ईरान को 1.5 फीसदी की दर से ब्याज देने पर सहमत

नई दिल्ली। भारत ने सद्भाव दिखाते हुए ईरान को एस्सार ऑयल और मंगलूर रिफाइनरी (एमआरपीएल) जैसी रिफाइनिंग कंपनियों द्वारा खरीदे गए कच्चे तेल के 6.5 अरब डॉलर के बकाए पर 1.5 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करने पर सहमति जताई है।

ईरान ने भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों पर 6.5 अरब डॉलर के बकाए पर लिबॉर के अलावा 0.75 फीसदी की दर से अतिरिक्त ब्याज की मांग की थी ताकि विदेशी मुद्रा में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, हालांकि हमारा मानना है कि कोई ब्याज बकाया नहीं है लेकिन ईरान के प्रति सद्भावना दिखाते हुए  तेल कंपनियां ब्याज भुगतान पर सहमत हो गई हैं।

उन्होंने कहा, सात दिन के अमेरिकी लिबॉर जमा 0.75 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज 1.5 फीसदी की ब्याज दर के बराबर बैठती है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जब ईरानी केंद्रीय बैंक के गवर्नर वलिउल्लाह सैफ से नौ अप्रैल को तेहरान में मुलाकात की थी तो उन्होंने उक्त ब्याज दर की मांग की थी। ईरान विनिमय दर से पैदा अंतराल की भरपाई के लिए अतिरिक्त ब्याज भुगतान की मांग कर रहा है। ईरान ने मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) जैसी भारतीय रिफाइनरियों को अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कच्चा तेल बेचा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा