1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FY2017-18 में भारत की GDP ग्रोथ रहेगी 7.5 प्रतिशत, वित्‍त सचिव अशोक लवासा ने जताया अनुमान

FY2017-18 में भारत की GDP ग्रोथ रहेगी 7.5 प्रतिशत, वित्‍त सचिव अशोक लवासा ने जताया अनुमान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 12, 2017 01:56 pm IST,  Updated : May 12, 2017 01:58 pm IST

वित्‍त सचिव अशोक लवासा का कहना है कि देश की वृहद आर्थिक बुनियाद काफी मजबूत है जिससे 2017-18 में जीडीपी ग्रोथ 7.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

FY2017-18 में भारत की GDP ग्रोथ रहेगी 7.5 प्रतिशत, वित्‍त सचिव अशोक लवासा ने जताया अनुमान- India TV Hindi
FY2017-18 में भारत की GDP ग्रोथ रहेगी 7.5 प्रतिशत, वित्‍त सचिव अशोक लवासा ने जताया अनुमान

न्‍यूयॉर्क। वित्‍त सचिव अशोक लवासा का कहना है कि वित्‍त वर्ष 2017-18 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। इसके पीछे उनका तर्क है कि राजकोषीय घाटा और मुद्रास्‍फीति समेत देश की वृहद आर्थिक बुनियाद काफी मजबूत है।

उन्‍होंने कहा कि हालांकि यह विकास दर लोगों की उम्‍मीदों के मुताबिक नहीं है लेकन विकसित होती अर्थव्‍यवस्‍थाओं और अन्‍य अर्थव्‍यवस्‍थाओं के बीच भारत लगातार एक स्‍वस्‍थ्‍य दर से आगे बढ़ रहा है। लवासा ने कहा कि चालू खाता घाटा, राजकोषीय घाटा, मुद्रास्‍फीति और भुगतान का संतुलन समेत भारत की वृहद आर्थिक बुनियाद काफी मजबूत है।

सभी मुद्दों पर भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था एक मजबूत स्थिति में है। हम महसूस करते हैं कि भारत में विकास की जो संभावना है वह किसी अन्‍य देशों में नहीं है। भारत में बदलती जीवनशैली और बढ़ते शहरीकरण से अतिरिक्‍त उपभोग की वजह से यह संभावना और प्रबल हो जाती है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में बहुत से सकारात्‍मक बिंदु हैं और भारत न केवल एक स्‍वस्‍थ्‍य दर से आगे बढ़ेगा बल्कि कई निवेशकों के लिए लगातार एक आकर्षक गंतव्‍य भी बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा