1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में ऊंचे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सिलसिला जारी रहेगा: पीयूष गोयल

देश में ऊंचे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सिलसिला जारी रहेगा: पीयूष गोयल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2021 06:02 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 06:02 pm IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में भी उच्च प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करना जारी रखेगा।

देश में ऊंचे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सिलसिला जारी रहेगा: पीयूष गोयल- India TV Hindi
देश में ऊंचे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सिलसिला जारी रहेगा: पीयूष गोयल Image Source : PTI

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में भी उच्च प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव और वैश्विक स्तर पर निवेश प्रवाह कम रहने के बावजूद वर्ष 2020 में भारत को अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई मिला। वित्त वर्ष 2020-21 में देश में एफडीआई का प्रवाह 19 प्रतिशत बढ़कर 59.63 अरब डॉलर हो गया। साथ ही इक्विटी, पुन: निवेश वाली आय और पूंजी को मिलाकर कुल एफडीआई बीते वित्त वर्ष के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब डॉलर हो गया। 

2019-20 में यह आंकड़ा 74.39 अरब डॉलर रहा था। गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-होरासिस इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी हम अपने विदेशी निवेश में लगातार सात वर्षों की ऐतिहासिक ऊंचाईयों के इस क्रम को जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसी तरह भारत का निर्यात भी अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह 400 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से 21 जुलाई के दौरान निर्यात 22 अरब डॉलर रहा है, जो इस माह के अंत तक 32-33 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा