1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NDB: ब्रिक्स बैंक से भारत को मिलेगा पहला कर्ज, सोलर प्रोजेक्‍ट के लिए 2 अरब डॉलर की मदद

NDB: ब्रिक्स बैंक से भारत को मिलेगा पहला कर्ज, सोलर प्रोजेक्‍ट के लिए 2 अरब डॉलर की मदद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 29, 2016 07:31 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 07:31 am IST

ब्रिक्स राष्ट्रों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा गठित नव विकास बैंक (एनडीबी) से भारत को पहला कर्ज हासिल होने वाला है।

NDB: ब्रिक्स बैंक से भारत को मिलेगा पहला कर्ज, सोलर प्रोजेक्‍ट के लिए 2 अरब डॉलर की मदद- India TV Hindi
NDB: ब्रिक्स बैंक से भारत को मिलेगा पहला कर्ज, सोलर प्रोजेक्‍ट के लिए 2 अरब डॉलर की मदद

शंघाई। ब्रिक्स राष्ट्रों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा गठित नव विकास बैंक (एनडीबी) से भारत को पहला कर्ज हासिल होने वाला है। एनडीबी भारत को इस साल करीब दो अरब डालर का कर्ज देगा। कर्ज देने का काम करीब दो माह में शुरू होगा। ब्रिक्स बैंक के अध्यक्ष के वी कामत ने कहा कि भारत को संभवत: पहला कर्ज ग्रीन सोलर एनर्जी प्रोजेक्‍ट के लिए दिया जाएगा।

ग्लोबल स्तर पर आर्थिक संकट का भारत पर नहीं असर, तेजी से विकास करने वाला एकमात्र देश: मोदी

डेढ़ से 2 अरब के कर्ज की उम्‍मीद

कामत ने कहा कि यदि इस साल हम डेढ़ से दो अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे सकें तो मुझे खुशी होगी। हम बैंक की स्थापना के बाद छह माह पूरे कर चुके हैं। हम ऐसे कदम नहीं उठाना चाहते तो काफी तेज हों। कामत ने संकेत दिया कि भारत के लिए पहला कर्ज सौर ऊर्जा परियोजना के लिए होगा। बैंक प्रत्येक ब्रिक्स देश के लिएग्रीन प्रोजेक्‍ट के लिए कर्ज को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

सभी कर्ज ग्रीन प्रोजेक्‍ट के लिए

कामत ने कहा कि हम जिन परियोजनाओं पर विचार कर रहे हैं सभी हरित परियोजनाएं है। ये मुख्य रूप से सौर क्षेत्र की परियोजनाएं हैं। सरकार ने हमारे समक्ष कई तरह की पहल रखी हैं। 68 वर्षीय कामत ने कहा कि बैंक जल परियोजनाओं और उसके बाद सड़क परियोजनाओं के वित्तपोषण पर विचार करेगा। कर्ज का पहला सेट इस साल अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा