1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiaMart का 475 करोड़ रुपए का IPO खुलेगा 24 जून को, 970-973 रुपए प्रति शेयर तय हुआ भाव

IndiaMart का 475 करोड़ रुपए का IPO खुलेगा 24 जून को, 970-973 रुपए प्रति शेयर तय हुआ भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 05:33 pm IST

कंपनी के प्रवर्तक दिनेश चंद्र अग्रवाल और बृजेश कुमार अग्रवाल आईपीओ के दौरान अपने 14,30,109 शेयर की बिक्री करेंगे

IndiaMart's Rs 475-cr IPO to open on June 24- India TV Hindi
IndiaMart's Rs 475-cr IPO to open on June 24 Image Source : INDIAMART'S RS 475-CR IPO

नई दिल्ली। कारोबार और सेवाओं के ऑनलाइन मार्केटप्लेस इंडियामार्ट इंटरमेश का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 जून को खुलेगा। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इसमें बोली के लिए मूल्य का दायरा 970 से 973 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। बयान के मुताबिक इस आईपीओ में 48,87,862 शेयर जारी किए जाएंगे। 

कंपनी के प्रवर्तक दिनेश चंद्र अग्रवाल और बृजेश कुमार अग्रवाल आईपीओ के दौरान अपने 14,30,109 शेयर की बिक्री करेंगे, जबकि कंपनी की निवेशक इंटेल कैपिटल (मॉरीशस), एमेडस-4 डीपीएफ और एकॉइन फ्रंटियर इंक्लूजन मॉरीशस 33,20,753 शेयर की बिक्री करेंगी। वहीं अन्य शेयरधारक 1,37,000 शेयर की बिक्री करेंगे। 

निर्गम के लिए तय उच्चतम मूल्य पर कंपनी को 475 रुपए जुटाए जाने की उम्मीद है। यह आईपीओ 24 जून को खुलकर 26 जून को बंद होगा। आईसीआईसीआई सिक्‍यूरिटीज, एडेलविस फाइनेंशियल सर्विसेस और जेफरीज इंडिया आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

इंडिया मार्ट इंटरमेश के शेयरों को बीएसई और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज दोनों प्‍लेटफॉर्म पर लिस्‍ट कराया जाएगा। इंडियामार्ट इंटरमेश बिजनेस प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेस के लिए एक ऑनलाइन बिजनेस-टू-बिजनेस मार्केटप्‍लेस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा